जनकपुरी में 24 सितंबर से सजेगा गणपति महोत्सव:170 किलो लड्डुओं का भोग और साढ़े छह फीट की प्रतिमा होगी आकर्षण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Ganpati Mahotsav Bareilly | 170kg Laddu Bhog & 6.5ft Idol Attraction

जनकपुरी में 24 सितंबर से सजेगा गणपति महोत्सव:170 किलो लड्डुओं का भोग और साढ़े छह फीट की प्रतिमा होगी आकर्षणशशांक राठौर | बरेलीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के जनकपुरी में 24 और 25 सितंबर को एकादश द ग्रेट गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में भगवान गणपति को 170 किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। साढ़े छह फीट ऊंची गणपति प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी।

मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति और भैरव सेवा संघ मिलकर शिवाजी पार्क, जनकपुरी में यह महोत्सव आयोजित कर रहे हैं। सोमवार को जीवन ज्योति कैंपस स्थित संस्था मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि 24 सितंबर को शाम पांच बजे गणपति प्रतिमा और कलश की स्थापना होगी। इसके बाद शाम छह बजे भजन संध्या होगी। रात आठ बजे श्रीकृष्ण महारास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महाआरती के बाद पर्यावरण, रक्तदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्प दिलाए जाएंगे। दो दिन के इस आयोजन में भजन, श्रीकृष्ण महारास, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी होंगे। इसके साथ ही पर्यावरण, रक्तदान और सनातन चिंतन का संदेश भी दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, दूसरे दिन 25 सितंबर को सुबह 10 बजे गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों के साथ यह शोभायात्रा राजेंद्र नगर क्षेत्र से होते हुए रामगंगा पहुंचेगी। रामगंगा में विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी मुख्य अतिथि होंगे और माता सरस्वती देवी अध्यक्षता करेंगी। आयोजकों ने बताया कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार और महापौर उमेश गौतम समेत कई जनप्रतिनिधि और शहर के लोग इसमें शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में सीएल शर्मा, अनुपम कपूर, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, सतीश कातिब मम्मा, मोहम्मद नवी, अंकुर सक्सेना, विशेष कुमार, संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा, मनीष रस्तोगी, कनिष्क शर्मा, अभिषेक सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, चेतन पुरी, हरजीत कौर, रवि सक्सेना और धीरज कुमार भी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

    You Missed

    Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने