गोरखपुर में 1.75 करोड़ का बैंक फ्रॉड:नौकरी के नाम पर खुलवाया खाता, पासबुक-ATM लेकर जब्त किया, 2 आरोपी अरेस्ट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Bank Fraud Case | Job Scam Accused Arrested By Police

गोरखपुर में 1.75 करोड़ का बैंक फ्रॉड:नौकरी के नाम पर खुलवाया खाता, पासबुक-ATM लेकर जब्त किया, 2 आरोपी अरेस्टआंचल द्विवेदी। गोरखपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में जालसाजों ने नौकरी दिलाने का लालच देकर एक युवक के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाया और फिर उसे बिना बताए अकाउंट से 1 करोड़ 75 लाख रुपए से ज्यादा का संदिग्ध ट्रांजेक्शन किया। जालसाजों ने पीड़ित की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड अपने पास

.

जब युवक को धोखाधड़ी की भनक लगी, तो उसने थाने में शिकायत की। शाहपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम लगाई और बुधवार तड़के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

दोनों आरोपी जेल में बंददोनों आरोपी जेल में बंद

नौकरी और पैसों का लालच देकर फंसाया शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम (कुम्हार टोला) के रहने वाले रमेश सहानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बाद पैसों का झांसा देकर यूपी ग्रामीण बैंक में उसका खाता खुलवा दिया।

आरोपी रोहन के जरिए रमेश के खाते की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद पीड़ित को बिना बताए उस अकाउंट का इस्तेमाल करोड़ों के लेन-देन के लिए किया गया। जब रमेश को खाते से 1.75 करोड़ रुपए के बड़े लेन-देन का पता चला, तो उसके होश उड़ गए।

प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास हुई घेराबंदी रमेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 22 सितंबर की रात करीब 2:40 बजे पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 रोड के पास घेराबंदी की और दो नामजद आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लियापुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर थाना अंतर्गत कुम्हारटोला के रहने वाले आशीष निषाद और बिछिया के मल्लाह टोला के रहने वाले अभिषेक जायसवाल के रूप में हुई है। उनके पास से 7 सिमकार्ड और 5 बैंक पासबुक बरामद किया गया है।

मामले में बढ़ाई गईं गंभीर धाराएं शाहपुर थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शुरुआत में 4 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 318(4) [धोखाधड़ी] के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके पास से हुई बरामदगी के आधार पर केस में धारा 112(2) और 61(2) भी जोड़ दी गई हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत (रिमांड) में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

Hindi News Entertainment Bollywood Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation | Hit Flop Movies List पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने…

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

Hindi News Local Haryana Hisar Hisar ACB Arrests Yashpal Sharma Brother Rajesh Kumar In Bribery Case बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते…

You Missed

Nick Folk Age: Long NFL Career Leads to Falcons’ Kicker Job

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 0 views
Nick Folk Age: Long NFL Career Leads to Falcons’ Kicker Job

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 0 views
पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

15 early October Prime Day tech deals, hand-picked by experts

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 2 views
15 early October Prime Day tech deals, hand-picked by experts

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 4 views
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

Liberty vs. Coastal Carolina prediction, odds: 2026 Week 4 college football Thursday picks from proven model

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 3 views
Liberty vs. Coastal Carolina prediction, odds: 2026 Week 4 college football Thursday picks from proven model

अखिलेश की कुंडली में कई सालों तक राजयोग नहीं:गोरखपुर में बोले रविकिशन; कहा-रथयात्रा के बहाने प्रदेश का विकास देख लेंगे

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 3 views
अखिलेश की कुंडली में कई सालों तक राजयोग नहीं:गोरखपुर में बोले रविकिशन; कहा-रथयात्रा के बहाने प्रदेश का विकास देख लेंगे