साइबर पुलिस ने ठगी के शिकार युवक को लौटाए रुपये:क्रिप्टो निवेश के नाम पर 5 लाख रुपये की हुई थी ऑनलाइन ठगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Crypto Scam | Cyber Police Return Rs 5 Lakhs

साइबर पुलिस ने ठगी के शिकार युवक को लौटाए रुपये:क्रिप्टो निवेश के नाम पर 5 लाख रुपये की हुई थी ऑनलाइन ठगीपुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी के शिकार एक युवक को उसके पांच लाख रुपये वापस दिलाए हैं। पीड़ित ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस के अनुसार, अनूपशहर क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी धीरेश मोहन शर्मा ने 6 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया और लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में, साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तकनीकी जांच की। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, ठगी गई धनराशि में से पांच लाख रुपये पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार, निरीक्षक आसिफ अली और साइबर क्राइम टीम की इस कार्रवाई की पीड़ित तथा उसके परिजनों ने सराहना की है। साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन, ओटीपी या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो उसे तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Civil Lines Multilevel Parking Problems | Prayagraj Parking Visit आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे…

    You Missed

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी