फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Flydubai Flight Hijack | Captain Smit Macchar Bravery Saudi Arabia Landing

फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:‘नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बड़ा संकट पैदा हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 MAX 8 के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। विमान में 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा और करीब 30 सेकंड में 14 हजार फीट की ऊंचाई खो बैठा।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक किया। यात्रियों ने हमलावर को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान संभाला और ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल से स्मित से वीडियो कॉल पर बात की और उनके साहस की तारीफ की। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित को बहादुर बताते हुए उनकी सराहना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल से स्मित से वीडियो कॉल पर बात की और उनके साहस की तारीफ की। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित को बहादुर बताते हुए उनकी सराहना की।

इस घटना ने बॉलीवुड की उन फिल्मों की याद दिलाई, जिनमें विमान हाईजैक, विमान संकट और यात्रियों को बचाने की कहानियां दिखाई गई हैं। इनमें कुछ फिल्में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित हैं, जबकि कुछ काल्पनिक कहानियों पर आधारित हैं।

1. ‘नीरजा’

2016 की फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। फिल्म 1986 के पैन एम फ्लाइट 73 हाईजैक पर आधारित थी। नीरजा ने यात्रियों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी थी। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

2. ‘बेल बॉटम’

अक्षय कुमार की 2021 की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 1980 के दशक की विमान हाईजैक घटनाओं से प्रेरित स्पाई थ्रिलर थी। फिल्म में अक्षय ने RAW एजेंट का किरदार निभाया, जो हाईजैक किए गए विमान से यात्रियों को बचाने के मिशन पर जाता है।

फिल्म की कहानी में 1984 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 421 हाईजैक समेत उस दौर की अन्य घटनाओं से प्रेरणा ली गई थी।फिल्म की कहानी में 1984 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 421 हाईजैक समेत उस दौर की अन्य घटनाओं से प्रेरणा ली गई थी।

3. ‘योद्धा’

2024 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में एक पूर्व सैनिक हाईजैक किए गए विमान में फंस जाता है। इसके बाद वह यात्रियों की जान बचाने और हमलावरों का सामना करने की कोशिश करता है। यह एक काल्पनिक एक्शन थ्रिलर थी।

4. ‘कंधार’

मलयालम फिल्म ‘कंधार’ में मोहनलाल ने मेजर महादेवन का किरदार निभाया था। फिल्म में एक यात्री विमान के हाईजैक होने के बाद बंधकों को बचाने का अभियान दिखाया गया है। इसकी कहानी 1999 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैक से प्रेरित थी।

इसी फिल्म के जरिए महानायक अमिताभ बच्चन ने मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू (कैमियो रोल) किया था।इसी फिल्म के जरिए महानायक अमिताभ बच्चन ने मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू (कैमियो रोल) किया था।

5. ‘जमीन’

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘जमीन’ में एक विमान हाईजैक होने के बाद यात्रियों को बचाने का ऑपरेशन दिखाया गया है। यह फिल्म 1999 के IC-814 हाईजैकिंग से थोड़ी-बहुत प्रेरित थी और ऑपरेशन एंटेबे से भी प्रभावित थी।

फिल्म में अजय देवगन ने कर्नल रणवीर सिंह राणावत (भारतीय सेना) और अभिषेक बच्चन ने एसीपी जयदीप राय (मुंबई पुलिस) की भूमिका निभाई थी।फिल्म में अजय देवगन ने कर्नल रणवीर सिंह राणावत (भारतीय सेना) और अभिषेक बच्चन ने एसीपी जयदीप राय (मुंबई पुलिस) की भूमिका निभाई थी।

6. ‘हाईजैक’

2008 की फिल्म ‘हाईजैक’ में शाइनी आहूजा ने ग्राउंड मेंटेनेंस इंजीनियर विक्रम मदान का किरदार निभाया था। उनकी बेटी जिस विमान में सफर कर रही होती है, उसे आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इसके बाद विक्रम विमान में घुसकर अपनी बेटी और दूसरे यात्रियों को बचाने की कोशिश करता है।

फिल्म में शाइनी आहूजा के साथ ईशा देओल ने एयरहोस्टेस (सायरा) की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो विमान के अंदर से विक्रम की मदद करती है।फिल्म में शाइनी आहूजा के साथ ईशा देओल ने एयरहोस्टेस (सायरा) की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो विमान के अंदर से विक्रम की मदद करती है।

7. ‘चोर निकल के भागा’

यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर यह नेटफ्लिक्स थ्रिलर एक डायमंड चोरी की साजिश से शुरू होती है। इसके बाद विमान हाईजैक होने से कहानी पूरी तरह बदल जाती है।

फिल्म में यामी गौतम ने नेहा ग्रोवर नाम की एयरहोस्टेस और सनी कौशल ने अंकित सेठी नाम के बिजनेसमैन की भूमिका निभाई है। दोनों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।फिल्म में यामी गौतम ने नेहा ग्रोवर नाम की एयरहोस्टेस और सनी कौशल ने अंकित सेठी नाम के बिजनेसमैन की भूमिका निभाई है। दोनों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

8. ‘रनवे 34’

फिल्म ‘रनवे 34’ में अजय देवगन ने ‘कैप्टन विक्रांत खन्ना’ नाम के एक विलक्षण और आत्मविश्वासी पायलट की भूमिका निभाई है। कहानी में दिखाया गया है कि खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के बीच वह जोखिम उठाकर विमान की एक ‘ब्लाइंड लैंडिंग’ करवाते हैं। इसके बाद यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में उन पर कानूनी जांच (एविएशन इंक्वायरी) बैठती है, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन (नारायण वेदांत के रूप में) करते हैं।

फिल्म ‘रनवे 34’ 18 अगस्त 2015 को हुई जेट एयरवेज की दोहा से कोच्चि उड़ान की घटना से प्रेरित है।फिल्म ‘रनवे 34’ 18 अगस्त 2015 को हुई जेट एयरवेज की दोहा से कोच्चि उड़ान की घटना से प्रेरित है।

9. ‘फ्लाइट’

2012 की हॉलीवुड फिल्म ‘फ्लाइट’ में डेंजल वॉशिंगटन ने पायलट व्हिप व्हिटेकर का किरदार निभाया था। विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद वह इमरजेंसी लैंडिंग करता है। इसके बाद उसके फैसलों और हादसे की जांच होती है।

'फ्लाइट' का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर रॉबर्ट जेमेकिस ने किया और इसकी पटकथा जॉन गैटिन ने लिखी थी।‘फ्लाइट’ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर रॉबर्ट जेमेकिस ने किया और इसकी पटकथा जॉन गैटिन ने लिखी थी।

10. ‘एयर फोर्स वन’

1997 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एयर फोर्स वन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर जर्मन डायरेक्टर वोल्फगैंग पीटरसन ने किया था।

फिल्म की कहानी में राष्ट्रपति मार्शल रूस के मॉस्को से अमेरिका लौट रहे होते हैं। इसी दौरान उनके आधिकारिक विमान ‘एयर फोर्स वन’ को रूसी नव-राष्ट्रवादी आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इन आतंकियों का नेतृत्व इगोर कोर्शुनोव करता है।

फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स मार्शल का किरदार निभाया है।फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स मार्शल का किरदार निभाया है।

हाईजैक के दौरान सुरक्षा अधिकारी राष्ट्रपति को विमान से सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, मार्शल विमान से बाहर निकलने के बजाय वहीं छिपे रहते हैं। वह खुद को कार्गो होल्ड में छिपा लेते हैं और आतंकियों से बचते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Jivitputrika Vrat Tragedy | Drowning Accident Death News जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए…

    नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

    Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Accident In Bali | Surgery In Mumbai After Spinal Fracture नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं,…

    You Missed

    Mateo Chávez quiere seguir los pasos de Rafa Márquez

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Mateo Chávez quiere seguir los pasos de Rafa Márquez

    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    Novig credits Sydney Sweeney-backed campaign for platform’s surge in growth

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    Novig credits Sydney Sweeney-backed campaign for platform’s surge in growth

    फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

    Jesse Legree brings ‘The Avenue’ to Oregon State

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Jesse Legree brings ‘The Avenue’ to Oregon State

    नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े