विनीत राय हत्याकांड, शंकर पांडे के सरेंडर की सूचना:पुलिस ने कोर्ट परिसर को छावनी बनाया, कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्री

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghazipur
  • Court Premises Security Tight | Vineet Rai Murder | Shankar Pandey Surrender

विनीत राय हत्याकांड, शंकर पांडे के सरेंडर की सूचना:पुलिस ने कोर्ट परिसर को छावनी बनाया, कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्रीशशि कांत तिवारी | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के फरार आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी शंकर पांडे के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना के बाद बुधवार को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सिटी शेखर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। न्यायालय के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया।

एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विनीत राय हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों में से शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव अभी फरार हैं। इन तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने यह भी बताया कि शंकर पांडे के खिलाफ हत्या और अपहरण के मामले में न्यायालय से दो वारंट जारी हैं।

गौरतलब है कि 29 मई की रात करीब 11 बजे गाजीपुर शहर के घोराबाजार क्षेत्र स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले का एक आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव अब भी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Anurag Dobhal Controversy | Dehradun YouTuber Accuses Wife Ritika | Video UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ…

    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    Hindi News Entertainment Bollywood Vaani Kapoor Will Now Be Seen In A Non glamorous Role, 3 Months Of Preparation सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने…

    You Missed

    Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 3 views
    Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

    UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 1 views
    UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

    Antonelli admits Mercedes losing ground in development race

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 5 views
    Antonelli admits Mercedes losing ground in development race

    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 7 views
    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    This picturesque California town is overwhelmed by tourists — but can’t afford to lose them

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 6 views
    This picturesque California town is overwhelmed by tourists — but can’t afford to lose them

    'बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा':एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों की जिंदगी नहीं बदली, 98% घरों में आज भी घूंघट

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 7 views
    'बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा':एक्ट्रेस नीना गुप्ता बोलीं- लड़कियों की जिंदगी नहीं बदली, 98% घरों में आज भी घूंघट