SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj SRN Hospital Assault Case | Patient Attendants Beaten & Robbed

SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारीप्रयागराज8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीज का इलाज कराने पहुंचे तीमारदार और उसके ड्राइवर को कमरे में बंद कर पिटाई की गई। आरोप है कि मरीज के इलाज की गुहार लगाने पर पहले अभद्रता की गई, फिर कई लोगों ने दोनों को दूसरे कमरे मे

.

इलाज की गुहार लगाने पर शुरू हुई कहासुनी

अल्लापुर के रहने वाले सर्वेश शुक्ला के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब सात बजे वह अपने चालक कृष्ण कुमार केसरवानी के साथ नर बहादुर नामक व्यक्ति को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे थे। मरीज की हालत गंभीर थी और वे उसका इलाज कराना चाहते थे। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें ट्रामा सेंटर स्थित एक कमरे में जाने को कहा। वहां चश्मा और मास्क लगाए एक डॉक्टर बैठे थे।

सर्वेश का कहना है कि चालक ने डॉक्टर से मरीज का इलाज करने की गुहार लगाई तो उन्होंने इन्कार करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। चालक मरीज की गंभीर हालत का हवाला देता रहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। सर्वेश ने भी डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहा तो वह और उग्र हो गए।

20-25 लोग दूसरे कमरे में घसीट ले गए

सर्वेश के मुताबिक, इसी बीच 10-15 डॉक्टर वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में करीब 15 अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद उन्हें और उनके चालक को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाया गया, जहां दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। सर्वेश ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में दो महिला डॉक्टर भी थीं, जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थीं। एक डॉक्टर ने उनका गला दबा दिया। इस दौरान उनका मोबाइल और गले की जंजीर भी छीन ली गई।

पुलिसकर्मी के आने पर बची जान

पीड़ित के अनुसार, कमरे में बंद कर पिटाई किए जाने के दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया तो वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दरवाजा खुलने पर एक व्यक्ति अंदर आया और उसने सर्वेश को पानी पिलाया। इसके बाद उनकी हालत कुछ संभली। सर्वेश ने बताया कि वह व्यक्ति पुलिसकर्मी था। उसकी मदद से वह पास की पुलिस चौकी पहुंचे।

थाने में पहले से मौजूद था

सर्वेश ने अपनी तहरीर में पत्नी प्रीति के साथ मारपीट का भी जिक्र किया है। उनके मुताबिक, पुलिस थाने पहुंचने के बाद उन्होंने फोन करके पत्नी को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलने पर वह पहुंचीं। उस समय चश्मा और मास्क लगाए वह व्यक्ति भी मौजूद था, जिसने कथित तौर पर पहले उनके साथ अभद्रता की थी।

सर्वेश का आरोप है कि उस व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के सामने ही उनकी पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे उन्हें चोट आई। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल…

'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Salman Khan HDDCS Story; Sanjay Leela Bhansali | Smita Jayakar ‘ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली’:एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म…

You Missed

Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 4 views
Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 4 views
फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

Build-Your-Own Xbox Game Pass Subscription Reportedly on the Way That Lets You Add Options Like Console-Only Games, Cloud Gaming, and Multiplayer

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 7 views
Build-Your-Own Xbox Game Pass Subscription Reportedly on the Way That Lets You Add Options Like Console-Only Games, Cloud Gaming, and Multiplayer

SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारी

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 9 views
SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारी

‘The Mosquito Bowl’ Review: Nicholas Galitzine and Bill Skarsgard in Peter Berg’s Technically Impressive, Emotionally Hollow Netflix War Drama