2 मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर-डांसर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sapna Chaudhary Emotional | Pepsi Sharma Punyatithi Program Bihar

2 मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर-डांसर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरासोनीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पेप्सी शर्मा के पैतृक गांव पतला में परिवार से मिलती सपना चौधरी। सपना ने पेप्सी के साथ कई रागनी कंपीटिशन किए थे। - Dainik Bhaskarपेप्सी शर्मा के पैतृक गांव पतला में परिवार से मिलती सपना चौधरी। सपना ने पेप्सी के साथ कई रागनी कंपीटिशन किए थे।

हरियाणवी सिंगर यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की शोक सभा में सपना चौधरी उनके पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) पहुंचीं। सपना ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वह दो मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं। इसके बाद वह उनकी पत्नी से लिपट गईं और उन्हें सांत्वना दी।

पेप्सी शर्मा के बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए सपना चौधरी भावुक नजर आईं। सपना ने पेप्सी के साथ मंच पर बिताए गए पलों और उनके साथ गाई रागनियों को भी याद किया। परिवार को ढांढस बंधाते समय उनकी आंखें नम हो गईं।

पेप्सी शर्मा का 7 जून को सीने में दर्द होने के बाद निधन हो गया था। सपना और पेप्सी ने साथ में कई स्टेज कार्यक्रम और रागनी प्रतियोगिताएं की थीं। दोनों का नागिन डांस भी काफी चर्चित रहा था।

शोक सभा की 2 तस्वीरें

सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पेप्शी शर्मा के बेटे के सिर पर हाथ फेरतीं सपना चौधरी।पेप्शी शर्मा के बेटे के सिर पर हाथ फेरतीं सपना चौधरी।

पत्नी को गले लगाकर ढांढस बंधाया

पेप्सी शर्मा के घर पहुंचते ही सपना चौधरी ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्हें देखते ही पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू भावुक हो गईं और गले लगकर रोने लगीं। सपना ने उन्हें संभालते हुए सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि वह इस मुश्किल समय में परिवार के साथ हैं। इस दौरान सपना भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखें नम हो गईं।

महिलाओं के साथ बैठकर सुनी परिवार की पीड़ा

इसके बाद सपना चौधरी शोक सभा में मौजूद महिलाओं के बीच जमीन पर बैठीं और परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पेप्सी शर्मा की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर उनकी मां, भाइयों और अन्य परिजनों से मिलकर दुख साझा किया।

पेप्सी शर्मा के साथ सपना के डांस के PHOTOS

बच्चों और पत्नी को सहयोग का भरोसा दिया

परिवार से बातचीत के दौरान सपना ने रेनू और बच्चों को अपने दिल्ली स्थित आवास आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को किसी भी तरह की जरूरत हो तो वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। सपना ने बच्चों का हालचाल भी जाना और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। वह करीब आधे घंटे तक परिवार के बीच रहीं।

बोलीं- पेप्सी के जाने पर अब भी यकीन नहीं होता

सपना चौधरी ने कहा- पेप्सी शर्मा के साथ उन्होंने कई मंच साझा किए थे और उनसे जुड़ी अनगिनत यादें हैं। वह अपने खास अंदाज से लोगों का मनोरंजन करते थे और जहां भी जाते थे, माहौल खुशनुमा बना देते थे। कभी नहीं लगा था कि वह इतनी कम उम्र में सभी को छोड़कर चले जाएंगे।

पत्नी रेनू और बच्चों के साथ पेप्सी शर्मा का फाइल फोटो।पत्नी रेनू और बच्चों के साथ पेप्सी शर्मा का फाइल फोटो।

भाई बोले- अब आखिरी निशानी उनका फोन

पेप्सी शर्मा के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया- उनके पास अब भाई की आखिरी निशानी के रूप में उनका मोबाइल फोन बचा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से लगातार उनके चाहने वालों के फोन आ रहे हैं और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

ऋषिपाल ने बताया कि सोनोटेक कंपनी के मालिक की ओर से परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कलाकारों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 7 जून को पेप्सी शर्मा की स्मृति में उनके गांव पतला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

7 जून को हार्ट अटैक से हुआ था निधन

यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा का 7 जून को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। उनकी अस्थियां ब्रजघाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं थीं। पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ अनेक रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी थी। पेप्सी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नोएडा में रहते थे, जबकि उनका बेटा गांव में अपनी दादी और ताऊ के पास रहता है।

ग्राफिक्स में सपना और पेप्सी के बारे में जानिए…

—————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी

मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार: रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी

    रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यू‘कॉकरोच पार्टी के धरने में न जाती तो धब्बा लगता’: रोहतक की सस्पेंड लेडी टीचर बोलीं-भर्ती रद्द होने से बेटा डिप्रेशन में; मां का फर्ज निभाया

    रोहतक की सस्पेंड लेडी टीचर बोलीं-भर्ती रद्द होने से बेटा डिप्रेशन में; मां का फर्ज निभाया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आयुष्मान योजना, सिविल अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हुई समीक्षा बैठक

    सोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तीन महीने में सूरी पेट्रोल पंप वाली सड़क और काठमंडी में जाम से मिलेगी राहत

    सोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग

Hindi News Entertainment Bollywood Hansal Mehta Mumbai Film Shooting Controversy | Azad Maidan MCA Dispute रणवीर की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल,…

रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Directorial Debut Plans | Brahmastra 2 Animal Park Ramayan 2 रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक,…

You Missed

RB Leipzig gegen FC Augsburg – Prognose: Heimvorteil

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 3 views
RB Leipzig gegen FC Augsburg – Prognose: Heimvorteil

रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 3 views
रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग

Report: Ahsoka Season 2 Is No Longer Expected To Release On Disney+ With Lucasfilm’s Live-Action Star Wars TV Streaming Rollout Used For The Mandalorian & The Acolyte

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Report: Ahsoka Season 2 Is No Longer Expected To Release On Disney+ With Lucasfilm’s Live-Action Star Wars TV Streaming Rollout Used For The Mandalorian & The Acolyte

रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'

Wrexham v Wolverhampton Wanderers: Championship stats & head-to-head

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Wrexham v Wolverhampton Wanderers: Championship stats & head-to-head

गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 7 views
गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह