घाटमपुर में दो नए संपर्क मार्गों का शिलान्यास:विधायक सरोज कुरील ने कहा- ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Ghatampur MLA Saroj Kuril Inaugurates Rural Roads | Rural Development Boost

घाटमपुर में दो नए संपर्क मार्गों का शिलान्यास:विधायक सरोज कुरील ने कहा- ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गतिहिमांशु तिवारी | कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को अहम पहल की गई। विधायक सरोज कुरील ने दो संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। करीब 1.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सिघौल-सुरजपुर मार्ग का किया शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सबसे पहले सिघौल मार्ग से सुरजपुर संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों का मुख्य मार्गों से संपर्क आसान होगा और आवागमन में लगने वाला समय भी कम होगा।

रार सज्जन-ट्यूबवेल मार्ग का भी हुआ भूमिपूजन इसके बाद विधायक ने रार सज्जन से ट्यूबवेल मार्ग (चंदनपुर-भीतरगांव मार्ग से संपर्क मार्ग) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 68 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क बनने से आसपास के गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि कार्य, परिवहन और दैनिक आवागमन में सहूलियत होगी।

ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार विधायक सरोज कुरील ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार होता है।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Was Target Of Shooters In Mumbai | Lawrence Gang Threat दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की…

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

    You Missed

    Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 9 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 9 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी