प्रभारी मंत्री ने देवली गौशाला, पंचायत भवन का किया निरीक्षण:गायों को खिलाया गुड़-चना, गौवंश संरक्षण के दिए निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Minister Visits Gaushala, Cows Fed Jaggery Gram

प्रभारी मंत्री ने देवली गौशाला, पंचायत भवन का किया निरीक्षण:गायों को खिलाया गुड़-चना, गौवंश संरक्षण के दिए निर्देशमनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने दौरे के दौरान विकासखंड लक्ष्मणपुर क्षेत्र के देवली गांव में स्थित गौशाला एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री सबसे पहले देवली गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौवंश के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया।

मंत्री सिंह ने अधिकारियों को गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, चारा-पानी की उपलब्धता और पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके उपरांत, उन्होंने देवली ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने पंचायत भवन परिसर में नियमित साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रखरखाव और जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए उपयोगी केंद्र बनना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Movie Box Office | Hits 200 Crore Mark Beats Mirzapur ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार…

    73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Fraud Case | Elderly Man Shares Stolen Via Fake Bank Account 73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर…

    You Missed

    Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

    ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

    Dan Lanning is close to doing something no Oregon football coach has ever done this fast

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Dan Lanning is close to doing something no Oregon football coach has ever done this fast

    73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

    Winning Mega Millions numbers for the $209 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Winning Mega Millions numbers for the 9 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

    ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद