अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gurdeep Mehndi Slams Abhijeet Bhattacharya Over Daler Mehndi Controversy

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में एक परफॉर्मेंस के बीच दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने के आरोप लगे। मंत्री ने मंच पर चढ़कर उनका अपमान किया, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद हाल ही में सीनियर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या ने एक परफॉर्मेंस के दौरान कहा कि दलेर मेहंदी सिर्फ लिप सिंक कर रहे थे, उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

अभिजीत के बयान पर अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप भड़क गए। उन्होंने पिता का बचाव किया और कहा कि बुरा समय कभी भी आ सकता है।

गुरदीप ने एक परफॉर्मेंस के बीच ऑडियंस से कहा- ‘आपको जानकर खुशी होगी कि हम जितना भी गा रहे हैं, लाइव गा रहे हैं, कोई लिव सिंकिंग नहीं हो रही। इसके लिए पापा जी का शुक्रिया, एक बार दलेर मेहंदी जी के लिए तालियां। मैंने यही सीखा है कि हमेशा लाइव गाएं। लाइव गाने में कुछ गलतियां होती हैं।’

आगे उन्होंने कहा, ‘कुछ आर्टिस्ट ऐसे हैं जो चंद व्यूज के लिए कहीं भी कुछ भी बयान दे देते हैं। हाल ही में जो अभिजीत दादा ने किया, मैं उनसे ऐसी उम्मीद नहीं करता कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे, वो भी इतने लीजेंड्री सिंगर के लिए। बाकी वो जो गा रहे थे लाइव ही गा रहे थे, आपको उनकी फुटेज भेज दूंगा। वो लिपसिंक नहीं कर रहे थे। बाकी बुरा टाइम अच्छा टाइम कभी भी आ सकता है।’

क्या था अभिजीत भट्टाचार्या का बयान?

छत्तीसगढ़ के एक इवेंट में परफॉर्म करते हुए अभिजीत भट्टाचार्या ने कहा, ‘एक केस हुआ था, जहां स्टेज पर आकर मंत्री साहब ने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं, आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा। वो सही कह रहे थे, लेकिन वो विलेन बन गए। लेकिन इसी स्टेज पर ऐसा होता है। आप लोग छत्तीसगढ़ में ऐसा मत होने देना। मैं बेसुरा गाऊंगा, थक जाऊंगा, लेकिन लाइव ही गाऊंगा। मैं कभी आप लोगों को धोखा नहीं दूंगा। गाने के नाम पर सिर्फ मुंह नहीं हिलाऊंगा।’

पढ़िए क्या है दलेर मेहंदी का पूरा विवाद

दलेर मेहंदी ने 18 अक्टूबर को टिहरी के ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ में परफॉर्मेंस दी। वह रुक-रुककर गा रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।

दलेर मेहंदी ने कोई जवाब नहीं दिया और खामोश खड़े रहे। वह बेहद असहज दिखे, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने दोबारा गाना शुरू कर दिया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह भड़क गए और कहा कि दलेर मेहंदी ने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी। मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मंत्री ने माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे।

शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की।

मंत्री बोला- इस्तीफा देना मंजूर, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

फ्री प्रेस जरनल की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से पूछा गया कि अगर भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व उन्हें दलेर मेहंदी से माफी मांगने का निर्देश देता है तो वे क्या करेंगे, तो उनियाल ने कहा कि वे माफी मांगने के बजाय अपने पद से इस्तीफा चुनेंगे।

उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी पद या चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण आत्मसम्मान होता है और वे इससे कोई समझौता नहीं करेंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Rs 200 Crores Extortion Case; Sukesh Chandrashekhar Wife | Delhi Court कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी…

    संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो पोते भी झुलसे; एक लाख रुपए का नुकसान

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Shop Fire Accident | Elderly Man Dies Saving Grandsons संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो…

    You Missed

    Emergency alarm forces Bianca Andreescu’s match to stop while serving for victory in Cali

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 0 views
    Emergency alarm forces Bianca Andreescu’s match to stop while serving for victory in Cali

    कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 0 views
    कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

    Where to stream all the ‘Hunger Games’ movies this month ahead of the ‘Sunrise on the Reaping’ premiere

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Where to stream all the ‘Hunger Games’ movies this month ahead of the ‘Sunrise on the Reaping’ premiere

    संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो पोते भी झुलसे; एक लाख रुपए का नुकसान

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो पोते भी झुलसे; एक लाख रुपए का नुकसान

    Caitlin Clark capping big week with ‘Tonight Show’ appearance Friday night

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Caitlin Clark capping big week with ‘Tonight Show’ appearance Friday night

    टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:साथी और चालक घायल, पीलीभीत में रामपुर मिश्र तिराहे के पास हादसा

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:साथी और चालक घायल, पीलीभीत में रामपुर मिश्र तिराहे के पास हादसा