- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sambhal
- Sambhal Shop Fire Accident | Elderly Man Dies Saving Grandsons
संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो पोते भी झुलसे; एक लाख रुपए का नुकसानसनी गुप्ता, संभल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल के बेला गांव में दुकान में आग लगने से झुलसे 58 वर्षीय रामकिशन की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। दादा को बचाने आए उनके दो पोते गोविंदा और विनीत भी झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
.
आग शुक्रवार शाम करीब 7 बजे असमोली थाना क्षेत्र में लगी। रामकिशन घर से थोड़ी दूरी पर परचून की दुकान चलाते थे। वे दुकान में छोटे गैस सिलेंडर पर बेचने के लिए अंडे उबाल रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई।
दुकान में 10 से 15 लीटर पेट्रोल रखा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। रामकिशन करीब 85 प्रतिशत झुलस गए थे। तीनों को शाम 7:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रामकिशन को रेफर किया गया। परिजन उन्हें असमोली कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शनिवार सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गई।
आग से दुकान में रखा फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक सामान और परचून का सामान जल गया। नुकसान करीब एक लाख रुपए बताया गया है। रामकिशन की पत्नी का नाम भगवान देई है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा मानसिक रूप से कमजोर है।
सीओ असमोली अमन सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान रामकिशन की मौत की सूचना मिली है। पुलिस को गांव भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम कराने की बात की जाएगी और परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



