कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पार्षद पति को गिराकर पीटा, बम मारने वाले लंगड़ाते दिखे; गैंगस्टर पर 33वीं FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur, Dainik Bhaskar, 3rd FIR Lodged Against Gangster Ajay Thakur. Mill Workers Took To The Streets To Protest Against Long Working Hours And Low Wages.

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पार्षद पति को गिराकर पीटा, बम मारने वाले लंगड़ाते दिखे; गैंगस्टर पर 33वीं FIRकानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… जाजमऊ क्षेत्र से गुजरी गंगा में बड़ी मात्रा में मछलियां मर गईं। नदी के किनारों पर मछलियों का ढेर लग गया। दबौली में सरकारी समर्सिबल पर कब्जा हटवाने पहुंचे पार्षद पति पर दबंगों ने हमला कर दिया। मोहल्ले के लोग

.

सुबह में तेज आंधी और बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। दोपहर में धूप निकल आई। बारिश से शहर के कई इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया।

महंत पर जानलेवा हमले के आरोपी गैंगस्टर अजय ठाकुर पर 33वीं FIR हुई है। वह डेढ़ महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट कर रहा है।

कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए:

01- गंगा में मछलियां मरीं, किनारों पर ढेर लगा: कानपुर में केमिकल वाले जहरीले पानी से मौत, पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुटी

कानपुर में गंगा नदी में लाखों मछलियां मरी पाई गईं। इससे आसपास से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोग मरी हुई मछलियाें को जाल लगाकर छानने लगे। कई लोग थैलों में भरकर ले गए ।आसपास रहने वाले लोगों ने आशंका जताई है कि केमिकल युक्त पानी के कारण मछलियों की मौत हुई है। इस घटना पर साधु-संतों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मछलियों के मरने की सूचना लोगों ने 112 पर दी। उसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों से जानकारी की। यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आरएम ने मछलियों के मरने की घटना से इंकार किया है। यह मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर जाजमऊ के पास का है।पूरी खबर पढ़ें

02- कानपुर में सड़क पर उतरे मिलों के मजदूर: काम ठप कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ नारेबाजी, बोले-12 घंटे ड्यूटी और सैलरी सिर्फ 7 हजार

कानपुर में श्रमिकों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दादा नगर हरी मजार के पास स्थित करम कॉरपोरेशन के सैकड़ों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। काम ठप करके कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि फैक्ट्री मालिक उन्हें तय मिनिमम वेतन भी नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं एक शिफ्ट 8 घंटे की बजाए 12-12 घंटे की चल रही है।

विरोध करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। उन्हें सैलरी के नाम पर महज 7 से 8 हजार रुपये थमाए जा रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें

03- कानपुर में आंधी-बारिश के बाद धूप खिली: तेज हवा से कई जगह पेड़ गिरे, वार्ड-29 के घरों में पानी भरा; गुजैनी में सड़कों पर जलभराव

शहर में सुबह से हो रही बारिश बंद हो चुकी है। हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप निकल आई है। चंद घंटों की बारिश में शहर की सड़कें भरकर तालाब बन गईं। शारदा नगर समेत कई इलाकों में सड़कें भरी रही। इसके अलावा स्वरूप नगर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी गिरे हैं। शाम को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

कानपुर में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार तड़के शहर के कई इलाकों के साथ देहात क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। शहर में सुबह 6 बजे अंधेरा छा गया। तेज आंधी चलने लगी। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। बिल्हौर में भी तेज बारिश हुई।पूरी खबर पढ़ें

04- मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने बचाई युवक की जान: कानपुर की सेन पश्चिम पारा पुलिस 7 मिनट में पहुंची, फंदे से उतारा

कानपुर में इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट करने वाले एक युवक की जान मेटा कंपनी के अलर्ट और पुलिस की तत्परता से बच गई। सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने महज 7 मिनट में मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतार लिया और समय रहते उसकी जान बचा ली।

पुलिस के मुताबिक सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के रहने वाला 30 वर्षीय युवक अपनी मंगेतर द्वारा बातचीत बंद कर देने और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देने से मानसिक तनाव और अवसाद में था। इसी तनाव के चलते युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट कर दिया।पूरी खबर पढ़ें

05- अदिति पर किए अभद्र पोस्ट पर BJP का विरोध:कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले- अखिलेश यादव इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट मामले पर बीजेपी ने कानपुर में इस तरह की पोस्ट किए जाने पर आपत्ति जताई है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अखिलेश यादव पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।

कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस मामले पर कहा कि बेटी का सम्मान और सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अखिलेश यादव की बेटी हो या किसी की भी हो, बेटियों का सम्मान और सुरक्षा सब मिलकर करें। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।पूरी खबर पढ़ें

06- कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर पर 33वीं FIR: महंत पर जानलेवा हमले के बाद से फरार है, सोशल मीडिया पर लगातार रील पोस्ट कर रहा

कानपुर के गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली थाने में शुक्रवार रात एक और मुकदमा दर्ज हुआ। उस पर हुए मुकदमे की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड गैंगस्टर के करीब 25 रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

गैंगस्टर ने कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित जेड स्क्वायर के बाहर दर्जन भर गुर्गों के साथ कार के बोनट पर चढ़ कर रील बनाई थी। इसे पुलिस को चुनौती के तौर पर देखा गया। इसके बाद कोतवाली में तैनात दरोगा अनीश कुमार सिंह की तहरीर पर अजय ठाकुर व उसके 15 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरी खबर पढ़ें

07- कानपुर में सबमर्सिबल कब्जामुक्त कराने पहुंचे पार्षद पति पर हमला: सरकारी सबमर्सिबल पर दबंगों ने कई सालों से कर रखा था कब्जा, आरोपियों पर FIR

कानपुर के दबौली में सरकारी समर्सिबल पर कब्जा हटवाने पहुंचे पार्षद पति पर दबंगों ने हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने पार्षद पति को बचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की तहरीर गोविंद नगर थाने में दी है। मारपीट की पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पार्षद की तहरीर पर गोविंद नगर थाने की पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।पूरी खबर पढ़ें

08- रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.52 करोड़ ठगने वाला आरोपी अरेस्ट: हनीट्रैप में फंसा कर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराया था, खाते में 45 लाख आए थे

नवाबगंज में हनी ट्रैप में फंसा कर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.52 करोड़ की ठगी करने वाले एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। बिजनौर के रहने वाले आरोपी के खाते में ठगी के 45 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में अब तक यह चौथी गिरफ्तारी है।

डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नवाबगंज में रिटायर्ड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह चौहान से 26 जुलाई से 28 अगस्त 2025 के बीच 2.52 करोड़ की ठगी की गई थी। पूरी खबर पढ़ें

09- पनकी गोली कांड के आरोपी का लंगड़ाते हुए VIDEO: कानपुर में बम-गोली और पथराव मामले में गिरफ्तार, दूसरे आरोपियों की तलाश

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद गिरफ्तार आरोपी का थाने से लंगड़ाते हुए बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुक्रवार को हुई इस घटना में बमबाजी, फायरिंग और पथराव से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।पूरी खबर पढ़ें

10- CSJMU में बनेगा सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल साइंसेज एंड सस्टेनेबिलिटी: लाइफ साइंस का एक एसोसिएट प्रोफेसर सस्पेंड, कार्यपरिषद की बैठक में हुए अहम फैसले

छ्त्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल साइंसेज एंड सस्टेनेबिलिटी (CESS) की स्थापना होगी। यह निर्णय सेंटर फॉर एकडेमिक्स में वीसी प्रो.विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न हुयी। इसी के साथ वित्त समिति की बैठक भी हुई। दोनों बैठकों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।पूरी खबर पढ़ें

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

Hindi News Entertainment Bollywood FWICE President Threatens To Shift Shooting To UP From Mumbai टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो…

इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

Hindi News Entertainment Bollywood Karuna Pandey Interview | Irrfan Khan & Nawazuddin Siddiqui Mumbai Struggle भास्कर इंटरव्यूइरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला…

You Missed

The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a $1.8T economic fortress

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 6 views
The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a .8T economic fortress

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 6 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 8 views
Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 8 views
इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 9 views
October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 9 views
दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता