हरियाणवी डांसर बोलीं-कमर छूने वाले को बचा रही यूपी पुलिस:पहले खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से मांगूंगी इंसाफ

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Haryanvi Dancer Accuses UP Police Of Cover Up In Hathras Case

हरियाणवी डांसर बोलीं-कमर छूने वाले को बचा रही यूपी पुलिस:पहले खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से मांगूंगी इंसाफसोनीपत1 घंटे पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

डांसर ने कहा कि अगर छेड़छाड़ वाले मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मैं महिला आयोग भी जाऊंगी। - Dainik Bhaskarडांसर ने कहा कि अगर छेड़छाड़ वाले मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मैं महिला आयोग भी जाऊंगी।

हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में हरियाणवी डांसर यूपी पुलिस से खासी नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती की है। डांसर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आयोजन

.

उन्होंने कहा-

QuoteImage

शुरुआत में मैंने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। पुलिस ने ही मुझे फोन कर थाने बुलाया और शिकायत देने को कहा। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।

QuoteImage

बता दें कि हरियाणवी डांसर की शिकायत पर सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। हाथरस के सीओ सिटी हिमांशु माथुर के अनुसार, 3 जून को नगला नाई निवासी देवेंद्रपाल सिंह की बेटी का जन्मदिन था। इस कार्यक्रम का आयोजन देवेंद्रपाल सिंह और श्रीपाल सिंह ने बिना अनुमति के किया था।

इसी समारोह के दौरान डांसर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में देवेंद्रपाल सिंह, श्रीपाल सिंह और छेड़छाड़ के आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

डांसर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।डांसर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।

डांसर ने ये आरोप लगाए….

आरोपी की पहचान होने के बावजूद उसे बचाया जा रहा है

डांसर ने दावा किया कि पुलिस के पास आरोपी की पूरी जानकारी है। थाने में बुलाए जाने पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें आरोपी का आधार कार्ड तक दिखाया था और उसकी पूरी जानकारी साझा की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। जब पुलिस आरोपी की पहचान जानती है, तो उसे पकड़ने में देरी क्यों हो रही है? आरोपी को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

सोशल मीडिया से दूर रहने का दबाव बनाने का आरोप

डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साफ तौर पर मीडिया से बातचीत न करने और सोशल मीडिया पर कोई वीडियो अपलोड न करने की हिदायत दी थी। 10 जून को उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर रखा गया और तीन दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि पुलिस के प्रति उनकी नाराजगी और मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। पुलिस उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस पर पैसे लेकर सेटिंग करने का आरोप

डांसर ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उसके सरकारी नौकरी में होने की चर्चा है। उसे बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है। पुलिस केवल पैसे के लिए काम कर रही है और इसी वजह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। पूरे मामले में पैसे और रसूख का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा।

मुख्य आरोपी को छोड़ कमेटी सदस्यों पर कार्रवाई की

डांसर का आरोप है कि पुलिस सोशल मीडिया पर तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, जबकि उनके साथ बदसलूकी करने वाला केवल एक युवक था। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें कार्यक्रम के आयोजन और अनुमति से जुड़े मामलों में पकड़ा गया है। उनका छेड़छाड़ की घटना से कोई सीधा संबंध नहीं है।

महिला इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया था, इसलिए उम्मीद जगी

डांसर ने बताया कि घटना के बाद जब वह भावुक होकर रो रही थीं, तब महिला इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पुलिस उनकी मदद करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा। इसी भरोसे के चलते उन्होंने कानूनी प्रक्रिया में आगे बढ़ने का फैसला किया। शुरुआत में उन्हें लगा था कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है, इसलिए उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया।

उन्होंने आगे कहा कि अब वह पुलिस कमिश्नर, महिला आयोग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजने की तैयारी कर रही हैं। यदि स्थानीय स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगी।

हाथरस के सासनी थाने में दर्ज हैं मामला…

थाना प्रभारी बोलीं- डिंपल के आरोप निराधार

सासनी थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने डिंपल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर उसकी कॉपी डिंपल को भी उपलब्ध करा दी है। पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।

जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उस पर लगाई गई धारा जमानती (बेलेबल) है। पुलिस ने सबसे पहले वायरल वीडियो के आधार पर अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद डिंपल को थाने बुलाकर उनकी शिकायत दर्ज की गई और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

———————-

डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Movie Box Office | Hits 200 Crore Mark Beats Mirzapur ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार…

73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Fraud Case | Elderly Man Shares Stolen Via Fake Bank Account 73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर…

You Missed

Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 0 views
Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 0 views
‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

Dan Lanning is close to doing something no Oregon football coach has ever done this fast

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 2 views
Dan Lanning is close to doing something no Oregon football coach has ever done this fast

73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 3 views
73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

Winning Mega Millions numbers for the $209 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 3 views
Winning Mega Millions numbers for the 9 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 2 views
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद