सपना चौधरी ने मासूम शर्मा संग गाने से मना किया:दिल्ली शो में बोलीं-आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही; सिंगर सिर झुकाए खड़े रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sapna Chaudhary Delhi Show | Refuses To Sing With Masoom Sharma

सपना चौधरी ने मासूम शर्मा संग गाने से मना किया:दिल्ली शो में बोलीं-आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही; सिंगर सिर झुकाए खड़े रहेराम सिंहमार, सोनीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी ने मासूम शर्मा के साथ गीत गाने से मना किया। - Dainik Bhaskarहरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी ने मासूम शर्मा के साथ गीत गाने से मना किया।

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू के साथ चल रही फैमिली डिस्प्यूट के चलते सुर्खियों में है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी सपना चौधरी की बातों में यहीं टीस देखने को मिली। मंच पर उन्होंने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ गाना ग

.

हालांकि, उन्होंने ये बात मजाकिया अंदाज में कही, जिसे सुनकर मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। मगर, मासूम शर्मा सिर नीचे झुकाए खड़े दिखाई दिए।

दिल्ली मंच की घटना को उनके पति से चल रहे विवाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सपना ने पुरुषों को लेकर पब्लिक मंच से कुछ कहा है। इससे पहले एक पॉडकास्ट में वे पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है।

उन्होंने यह कहा था कि मर्द के पास केवल इगो है, जबकि महिलाओं में अपार क्षमता और सहनशीलता होती है। औरतों में इतनी गहराई है कि एक मर्द बाहर मुंह मार के आएगा और औरत से कहेगा कि मैं तुझे प्यार करता हूं तो औरतें फिर भी उसे कहेंगी, चल कोई बात नहीं आजा। उन्होंने यह भी कहा था कि मर्द ऐसा बिल्कुल नहीं कह सकता।

मासूस शर्मा के साथ सपना चौधरी के 2 PHOTOS…

इसी साल 24 अप्रैल को मासूम की फिल्म लाइसेंस रिलीज हुई थी, जिसके प्रमोशन में वे सपना चौधरी के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे थे।इसी साल 24 अप्रैल को मासूम की फिल्म लाइसेंस रिलीज हुई थी, जिसके प्रमोशन में वे सपना चौधरी के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे थे।यह तस्वीर दिल्ली कार्यक्रम की है, जिसमें सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर यह तस्वीर दिल्ली कार्यक्रम की है, जिसमें सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत प्रस्तुत किया। सिंगर मासूम शर्मा उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं।

अब पढ़िए सपना चौधरी ने कार्यक्रम में क्या-क्या कहा…

मंच पर पहुंचते ही बोलीं- दिमाग कहीं ओर जा रहा है

सपना चौधरी ने मंच संभालते हुए कहा कि आज यहां स्टूडियो में पहुंची हूं तो सामने देख रही हूं, लेकिन दिमाग कहीं ओर जा रहा है और उधर देख रही हूं तो दिमाग कहीं ओर जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सभी को राम-राम और नमस्ते कहा। पूछा कि सब ठीक हो ना, खुश हो ना।

इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में लोगों से पूछा कि किसी को जलन हो रही है क्या? फिर दोबारा सवाल दोहराते हुए कहा कि हो रही है या नहीं?

कलाकारों के सामने कहा- मैं गाना भी गाना जानती हूं

कार्यक्रम में हरियाणा के कई प्रसिद्ध कलाकार मौजूद थे। मंच संचालन कर रहे हरियाणवी कलाकार जगबीर राठी ने सभी कलाकारों को एक साथ गीत गाने के लिए मंच पर बुलाया। इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि वह आज सभी कलाकारों का यह भ्रम भी दूर करना चाहती हैं कि वह सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि गाना भी गाना जानती हैं।

उन्होंने कहा कि “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत उन्हें बेहद पसंद है और वह इसे आज खुद गाएंगी। इस पर जगबीर राठी ने कहा कि गीत की शुरुआत वह करेंगे तो सपना चौधरी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि खत्म मैं करूंगी।

आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही

जब गीत के दौरान जगबीर राठी ने कहा कि मासूम शर्मा इसमें और ज्यादा सुर लगाएंगे और उन्हें सपना चौधरी के करीब आकर गाने के लिए कहा, तभी माहौल अचानक दिलचस्प हो गया। जैसे ही संगीत बजना शुरू हुआ, सपना चौधरी ने हंसते हुए कहा, “आजकल मेरी आदमियों के साथ बन नहीं रही है।”

उनकी इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। कलाकारों ने इसे एक साथ दो लोगों पर किया गया कटाक्ष माना। कुछ लोगों का मानना था कि सपना ने एक तरफ अपने पति वीर साहू की ओर इशारा किया तो दूसरी तरफ मजाकिया अंदाज में मासूम शर्मा को भी निशाने पर ले लिया।

दिल्ली कार्यक्रम के दौरान मंच पर सपना चौधरी खिलखिलाती हुई भी नजर आईं।दिल्ली कार्यक्रम के दौरान मंच पर सपना चौधरी खिलखिलाती हुई भी नजर आईं।

‘मका डट जाओ’, कलाकारों पर भी किया तंज

बाद में सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत प्रस्तुत किया। गीत के दौरान सपना चौधरी पूरी तरह संगीत में डूबी नजर आईं। जब गीत की पंक्तियां आईं… “रात ने नींद ना आवे, आवे सपने आवे, या दुनिया दुश्मन दिखे, मन्ने अपने ना भावे…रूह मेरी भटकी-भटकी, तेरे पे अटकी-अटकी…”।

गीत समाप्त होने के बाद सपना चौधरी ने कहा, “मका डट जाओ, शांति से गा लो। आज सारा ही टैलेंट दिखाओगे क्या, सारे ही घुसे जा रहे हैं।” उनकी इस बात पर मंच और दर्शकों के बीच ठहाके गूंज उठे।

पुराने गानों का जिक्र कर बोलीं- ये मेरे जीवन का हिस्सा हैं

सपना चौधरी ने कहा कि वह देशभर में काफी शो करती हैं और कुछ गीत उनके जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि “आंखों का काजल”, “बोल तेरे मीठे-मीठे”, “चेतक”, “इंग्लिश मीडियम” और “तू चीज लाजवाब है” जैसे गीतों की मांग आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले उनके कार्यक्रमों में आती है।

सपना ने बताया कि इन गीतों को रिलीज हुए करीब 12 से 13 साल हो चुके हैं, लेकिन लोगों का प्यार आज भी वैसा ही बना हुआ है।

कलाकारों को परिवार से भी ज्यादा समय देने की बात कही सपना चौधरी ने मंच से कहा कि हम अपने भाई-बहन और माता-पिता को भी उतना समय नहीं दे पाते, जितना कलाकार एक-दूसरे के साथ बिताते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी ही हूं, मुझे आज याद करो, कल याद करो या बुढ़ापे में याद करो, मैं तब भी ऐसी ही रहूंगी।

सपना चौधरी ने भावुक अंदाज में कहा कि गाने हिट हों या न हों, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह लोगों के बीच जाकर यह कहना चाहती हैं कि उन्हें अपने चाहने वालों की जरूरत है और उनके लिए वही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

पॉडकास्ट में भी मर्दों को लेकर खुलकर रख चुकी हैं राय

मंच से “आजकल मेरी मर्दों के साथ नहीं बन रही” कहने से पहले भी सपना चौधरी एक पॉडकास्ट में पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा था कि मर्द के पास केवल इगो है, जबकि महिलाओं में अपार क्षमता और सहनशीलता होती है। सपना ने उदाहरण देते हुए कहा था कि लक्ष्मी चाहिए तो लक्ष्मी माता के पास जाइए, शक्ति चाहिए तो दुर्गा मां के पास जाइए और ज्ञान चाहिए तो सरस्वती मां के पास जाइए, क्योंकि महिलाओं में सब कुछ मौजूद है।

औरतों में इतनी गहराई है कि एक मर्द बाहर मुंह मार के आएगा और औरत से कहेगा कि मैं तुझे प्यार करता हूं तो औरतें फिर भी उसे कहेंगी, चल कोई बात नहीं आजा। उन्होंने अपने पॉडकास्ट के दौरान यह भी कहा था कि मर्द ऐसा बिल्कुल नहीं कह सकता।

—————————————–

सपना-वीर साहू विवाद के ये खबरें भी पढ़ें….

‘शादी के बाद सपना चौधरी पर बंदिशें लगीं’:हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंज

फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी

सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi | Video संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी…

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Hindi News Local Uttar pradesh Saharanpur Sarsawa Sugar Mill Crushing Season | Saharanpur DM Payment Instruction सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर…

You Missed

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to $47 from $46

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to  from

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win