खासबाग इमामबाड़े में जरीह-ए-अकदस का इस्तकबाल:रामपुर में नवेद मियां, हमजा मियां ने या हुसैन का परचम थामकर सलामी दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Rampur: Nawaz Miyan, Hamza Miyan Unfurl Ya Hussain Flag, Salute Zarih e Aqdas

खासबाग इमामबाड़े में जरीह-ए-अकदस का इस्तकबाल:रामपुर में नवेद मियां, हमजा मियां ने या हुसैन का परचम थामकर सलामी दीओमपाल | रामपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में मोहर्रम के दौरान मंगलवार को शाही औकाफ के तत्वाधान में जरीह-ए-अकदस का परंपरागत जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मिस्टन गंज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा।

यहां पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और मुतवल्ली औकाफ नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने जुलूस का स्वागत किया। खासबाग पहुंचने पर नवेद मियां और हमजा मियां ने ‘या हुसैन’ का परचम थामकर जरीह-ए-अकदस का स्वागत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अजादार मौजूद थे, जिन्होंने कर्बला के शहीदों की याद में मातम किया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दोनों की उपस्थिति में जरीह-ए-अकदस को सलामी दी गई। इसके बाद नोहाख्वानी का आयोजन किया गया, जिसमें इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नोहाख्वानी समाप्त होने पर जरीह-ए-अकदस को इमामबाड़ा खासबाग में स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं और अजादारों ने दर्शन किए।

इमामबाड़ा खासबाग में आयोजित रौशनी और नजर के कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां, हसनात अली खां, सुहेल मियां, मोहम्मद रजा उर्फ राजा और शबाब हुसैन शामिल थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Anant Nag Honored With Dada Saheb Phalke Award 2026 | PM Modi Statement एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम…

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ घेरकर मारा

    Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Student Attacked By Classmate And Mob | School Rivalry Case परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने…

    You Missed

    Harry Styles: Together, Together – AT&T Stadium

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 0 views
    Harry Styles: Together, Together – AT&T Stadium

    एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 0 views
    एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

    Curiosity rover spots odd ‘footprints’ on Mars | Space photo of the day for Sept. 15, 2026

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 2 views
    Curiosity rover spots odd ‘footprints’ on Mars | Space photo of the day for Sept. 15, 2026

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ घेरकर मारा

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ घेरकर मारा

    The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे