राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने 'सनातनी कवच' किया लॉन्च:बड़ा मंगल पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ विमोचन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Bada Mangal Lucknow: Sanatani Kavach Launch By Hindu Raksha Parishad

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने ‘सनातनी कवच’ किया लॉन्च:बड़ा मंगल पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ विमोचनअतुल कुमार सिंह | लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में बड़ा मंगल के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने गोमतीनगर स्थित अपने प्रदेश कार्यालय पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान परिषद ने अपनी नई पहल ‘सनातनी कवच’ का विधिवत विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी ने ‘सनातनी कवच’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहल समाज में नैतिकता, स्वच्छता, शुचिता और सांस्कृतिक अखंडता को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। इस अभियान से जुड़ने वाले सदस्य स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रक्रियाओं को अपनाने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।

योजना का विस्तार उत्तर प्रदेश में किया जाएगा

डॉ. राकेश सनातनी ने आगे कहा कि प्रारंभिक चरण में इस योजना का विस्तार उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। इसके बाद इसे देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान समय में समाज के विभिन्न वर्गों के स्वास्थ्य, विश्वास और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘सनातनी कवच’ का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, सामाजिक सतर्कता को बढ़ावा देना और सुरक्षित एवं स्वच्छ सामाजिक वातावरण के निर्माण में योगदान देना है।

तीन-स्तरीय समितियों का गठन किया गया है

प्रदेश प्रभारी प्रवेश सनातनी ने जानकारी दी कि ‘सनातनी कवच’ की कार्यप्रणाली को तकनीकी और संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ बनाया गया है। इसके संचालन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए तीन-स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सनातनी, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी, राष्ट्रीय युवा शक्ति रक्षा सहसंयोजक विवेक सनातनी, संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव बाबा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साधना सनातनी, महंत दिव्या गिरी महाराज, महंत रमाकांत दास महाराज, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश सनातनी और प्रदेश युवा शक्ति रक्षा संयोजक ओम सनातनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Summons | Delhi Court Directs Appearance In Sukesh Case ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश…

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Shradhanjali Sabha: Kailasho Devi Remembered By Dignitaries बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमनबुलंदशहर3…

    You Missed

    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 1 views
    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी