- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kaushambi
- Kaushambi Girl Death | Water Pit Accident
पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत:कौशांबी में घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, जांच जारीपंकज केसरवानी | कौशांबी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, सौरई बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप सोनकर की तीन वर्षीय बेटी प्रियांशी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे के निकट पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई।
काफी देर तक बच्ची के नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान प्रियांशी पानी से भरे गड्ढे में मिली। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जो छोटे बच्चों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक स्थानों को सुरक्षित कराने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह हादसा एक बार फिर खुले और असुरक्षित पानी भरे गड्ढों से उत्पन्न होने वाले खतरे को उजागर करता है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔


![[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert [Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert](https://i1.wp.com/s1.pearlcdn.com/cd/brand/board/2026/10/30/5241cda7d7a20261030051229520.jpg?ssl=1)

