बलिया में ग्रामीण खुद बना रहे गंगा पर अस्थाई बांध:नदी की धारा मोड़ने का प्रयास, पक्के पुल की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ballia
  • Ballia Ganga River Diversion Attempt | Bridge Demand

बलिया में ग्रामीण खुद बना रहे गंगा पर अस्थाई बांध:नदी की धारा मोड़ने का प्रयास, पक्के पुल की मांगपुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया जिले का नौरंगा गांव, जिसकी आबादी लगभग 20 हजार है, इन दिनों चर्चा में है। गंगा नदी के अलावा यहां पहुंचने का कोई अन्य रास्ता नहीं है। ग्रामीण अब खुद ही गंगा की धारा मोड़ने के लिए अस्थाई बांध बनाने में जुट गए हैं, साथ ही सरकार से पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में यहां एक पीपा पुल संचालित होता है, लेकिन कुछ समय बाद इसे हटा दिया जाता है। इसके बाद लगभग चार महीने तक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। इस दुर्गम स्थिति के कारण कोई अधिकारी भी यहां आना पसंद नहीं करता।

बैरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले नौरंगा गांव के लोग बांस-बल्ली और बालू भरी बोरियों की मदद से गंगा की एक धारा को मोड़ने के लिए अस्थाई बांध का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक धारा उनके गांव की ओर जा रही थी, जिससे कटाव का खतरा था। इसे रोकने के लिए उन्होंने मिलकर यह पहल की है।

ग्रामीण उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि उनके गांव के पास 26 करोड़ रुपये का एक काम चल रहा है, जो नौरंगा से चक्की नौरंगा तक है। उन्होंने कहा, “सरकार हमारा सहयोग कर रही है, हम सरकार का सहयोग कर रहे हैं।” नन्हक ठाकुर ने जानकारी दी कि नौरंगा भुआल छपरा में गंगा की धारा से हो रहे कटाव के कारण वे यह बांध बना रहे हैं। बोरियां ठेकेदार द्वारा मिली हैं, जबकि बाकी काम चंदे के पैसे से हो रहा है।

ग्रामीणों ने ‘मोदी योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए नौरंगा में पक्के पुल के निर्माण की पुरजोर मांग की। उनका कहना है कि यदि यहां पक्का पुल बन जाता है, तो कटाव की समस्या के साथ-साथ आवागमन की समस्या भी स्थायी रूप से दूर हो जाएगी।

इस संबंध में बाढ़ विभाग के XEN संजय मिश्र ने बताया कि नौरंगा में बाढ़ बचाव की दो परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि ग्रामीण अपने स्तर पर लगभग दो सौ मीटर पहले धारा मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग द्वारा बोरियों आदि का सहयोग किया गया है और आगे भी आवश्यकतानुसार मदद की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Viral Video Controversy | Clarification On Salman Khan Singing सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले-…

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Coaching Depot: Vande Bharat Shed & Pit Line Progress Review रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी…

    You Missed

    Tragic NYC duo killed in subway crash ID’d as longtime friends, recent Rutgers grads just starting out in their careers

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 0 views
    Tragic NYC duo killed in subway crash ID’d as longtime friends, recent Rutgers grads just starting out in their careers

    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 1 views
    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 5 views
    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 3 views
    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी