UP T-20 लीग:गोरखपुर लायंस ने 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन, अब बाकी 5 टीमों की बारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Gorakhpur Lions Retain 12 Players For UP T20 League

UP T-20 लीग:गोरखपुर लायंस ने 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन, अब बाकी 5 टीमों की बारीदीपेंद्र द्विवेदी | कानपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं, लेकिन इस बीच गोरखपुर लायंस ने सबसे पहले अपने पत्ते खोल दिए हैं। टीम ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर आगामी सीजन के लिए अपनी मजबूत कोर टीम तैयार कर ली है।

गोरखपुर लायंस की इस घोषणा के बाद अब कानपुर सुपर स्टार्स, मेरठ मैवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस और काशी रुद्रांश की ओर सभी की नजरें टिक गई हैं। माना जा रहा है कि ये टीमें भी जल्द अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर सकती हैं।

मार्की खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

इस बार ट्रांसफर विंडो के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की अदला-बदली में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। न किसी खिलाड़ी को दूसरी टीम में भेजा गया और न ही किसी नए खिलाड़ी को शामिल किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकांश टीमें अपने पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही दांव लगाने जा रही हैं।

गोरखपुर लायंस ने भी अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए यही संकेत दिया है कि टीम इस बार भी अनुभव और संतुलन के साथ मैदान में उतरना चाहती है।

इन 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन

गोरखपुर लायंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिटेन सूची जारी की है। टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल समेत 12 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों में आर्यन जुयाल, हरदीप सिंह, विशाल निषाद, यश दयाल, सिद्धार्थ यादव, निशांत कुशवाहा, अंकित चौधरी, तीरथ सिंह, प्रिंस यादव, शिवम शर्मा, स्पर्श जैन और वासु वत्स शामिल हैं।

30 जून तक जारी रहेंगे ट्रायल

यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के अनुसार खिलाड़ियों की खोज का अभियान अभी जारी है। ट्रायल विंडो 30 जून तक खुली रहेगी। नियमों के तहत प्रत्येक फ्रेंचाइजी को न्यूनतम 6 और अधिकतम 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है। गोरखपुर लायंस ने अपनी पूरी सीमा का उपयोग कर लिया है।

अब खाली स्थानों को भरने के लिए सभी फ्रेंचाइजी मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल्स के जरिए नए खिलाड़ियों की तलाश करेंगी।

जुलाई में होगा मिनी ऑक्शन

ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिलने वाला है। मंडल स्तर के ट्रायल्स से चयनित खिलाड़ियों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल किया जाएगा। इस नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदेंगी। ऐसे में प्रदेश के युवा और उभरते क्रिकेटरों के पास यूपी टी-20 लीग जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला