कासगंज के हजारा नहर में दो अज्ञात शव मिले:ढोलना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kasganj
  • Kasganj Dholna Canal: Two Unknown Bodies Found, Police Investigation Underway

कासगंज के हजारा नहर में दो अज्ञात शव मिले:ढोलना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कीअमित यादव | कासगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में स्थित हजारा नहर में शुक्रवार को दो अज्ञात किशोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जंहा पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक की उम्र लगभग 16 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 11 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

यह घटना ढोलना थाना क्षेत्र में हजारा नहर के पास नई नहर झाल पुल के निकट हुई। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस आसपास के गांवों और अन्य थानों से संपर्क कर लापता बच्चों की जानकारी जुटाने में लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Controversy | Veer Pahariya Tara Sutaria Concert Advice वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले…

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    You Missed

    Fanatics Markets promo code: Get up to $150 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Fanatics Markets promo code: Get up to 0 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या