मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकान पर एक लाख जुर्माना:ट्रैफिक पुलिस-परिवहन विभाग ने लखनऊ में चलाया संयुक्त अभियान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Traffic Police & Transport Dept Joint Drive; Modified Silencer Shop Fined ₹1 Lakh

मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकान पर एक लाख जुर्माना:ट्रैफिक पुलिस-परिवहन विभाग ने लखनऊ में चलाया संयुक्त अभियानलखनऊ52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार देर शाम को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत कामता चौराहे और लालबाग क्षेत्र में विशेष जांच की गई।

.

कामता चौराहे पर डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टीम ने निरीक्षण के दौरान सड़क पर अवैध रूप से सवारियां चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक बस और एक कार को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर थाने में सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

लालबाग में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और सायरन के खिलाफ चला विशेष अभियान

वहीं दूसरी ओर अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्याम काल, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ आलोक यादव के नेतृत्व में लालबाग क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और सायरन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री करने वाली साहनी ऑटोमोबाइल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर और सायरन का प्रयोग न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Electrician Suicide Case | Wife Suspects Dispute With Father in law हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर…

ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

Hindi News Entertainment Bollywood Gondhal Selected As Indias Official Entry For Oscars 2027 | Marathi Film ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी ‘गोंधल’:33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई…

You Missed

Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 0 views
Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 0 views
हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 1 views
‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 1 views
ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

Michigan State Police urge families to create emergency plan

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 3 views
Michigan State Police urge families to create emergency plan

आईफोन-18 खरीदने के लिए भीड़ पर सोनू सूद का तंज:नई EMI से समाज नहीं बदलेगा; विक्की कौशल ने ली सेल्फी, रितेश-जेनेलिया ने शेयर की तस्वीरें

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 3 views
आईफोन-18 खरीदने के लिए भीड़ पर सोनू सूद का तंज:नई EMI से समाज नहीं बदलेगा; विक्की कौशल ने ली सेल्फी, रितेश-जेनेलिया ने शेयर की तस्वीरें