मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व; ट्रम्प बोले- ईरान को पैसे नहीं देंगे; यूपी के मंत्री से फिर भिड़े सपा सांसद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • India Oil Reserve | Trump Iran Money | NEET Paper Arrest

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व; ट्रम्प बोले- ईरान को पैसे नहीं देंगे; यूपी के मंत्री से फिर भिड़े सपा सांसदउत्तर प्रदेश5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

तेल संकट से निपटने के लिए भारत में नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर कहा कि ईरान को अमेरिका एक भी डॉलर नहीं देगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आगे टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाले की गिरफ्तारी की खबर बताएंगे…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ पहुंचेंगे।
  2. राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा दौरे पर रहेंगे। 47,600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे।
  3. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी फिर प्रदर्शन करेगी। फाउंडर अभिजीत दीपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. रिपोर्ट- इजराइल-हिजबुल्लाह में भी सीजफायर, अमेरिका-कतर ने समझौता कराया

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और कतर के वार्ताकारों ने ईरान की मदद से यह समझौता कराया।

इजराइल का लेबनान पर हमला, 18 मौतें: ईरान-अमेरिका के बीच गुरुवार रात पीस पर दस्तखत हुए। इसके एक दिन बाद इजराइल ने लेबनान पर हमला कर दिया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर हिजबुल्लाह के हमले में दक्षिणी लेबनान में 4 इजराइली सैनिकों की मौत हो गई। इससे नाराज होकर इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने कहा था कि पूरा लेबनान जलना चाहिए।

ट्रम्प बोले- ईरान को एक डॉलर भी नहीं देंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं, ईरान मजबूरी में बातचीत की टेबल पर आया। वह खत्म हो चुका है। हम 60 दिन की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसे एक डॉलर भी नहीं मिलेगा।’

पूरी खबर पढ़ें …

2. भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व, युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा

भारत में नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाया जाएगा। यह अंडरग्राउंड इमरजेंसी तेल भंडार कर्नाटक के मंगलुरु में तैयार किया जाएगा। इसे ONGC तैयार करेगा। प्रोजेक्ट में करीब 15,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 1.28 लाख बैरल तेल रखा जा सकेगा। अभी भारत की कुल क्रूड स्टोरेज क्षमता 3.9 करोड़ बैरल है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ये करीब 33% तक बढ़ जाएगी। युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा।

अब पढ़िए पेट्रोलियम रिजर्व क्या है:

  • पेट्रोलियम रिजर्व मतलब क्रूड ऑयल या पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, जिसे कोई देश भविष्य की आपूर्ति के लिए संभालकर रखता है। 2 तरह के पेट्रोलियम रिजर्व हैं…
  • सरकार इमरजेंसी, युद्ध या तेल संकट के समय इस्तेमाल के लिए तेल जमा रखती है। भारत में इसके भंडार मंगलुरु, पादुर और विशाखापट्टनम में हैं।
  • इंडियन ऑयल जैसी कंपनियां रोजमर्रा की सप्लाई बनाए रखने के लिए तेल का स्टॉक रखती हैं। इसका उपयोग पेट्रोल-डीजल की नियमित जरूरतों के लिए होता है।

पूरी खबर पढ़ें …

3. योगी अयोध्या में बोले- अपराधी नहीं बचेंगे; नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया

सीएम योगी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती उतारी।सीएम योगी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती उतारी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी केस में SIT गठित हुई है। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। अगर कोई अपराधी है तो बचेगा नहीं। जैसे 500 साल इंतजार किया, बस 15 दिन और इंतजार करिए।

योगी ने आगे कहा-

अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आएं। धाम को बदनाम न करें। अगर किसी के पास कोई प्रूफ है तो उसे SIT को दे दें। अयोध्या धाम को बदनाम न करें। कोई भी ऐसी टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे।

नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर का पूरा मैनेजमेंट बदला जाए- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर खुलेआम डाका डाला गया। मंदिर का पूरा मैनेजमेंट बदल देना चाहिए। ये लोगों के साथ बड़ा विश्वासघात है। बैंक के लोगों ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने यह बात एक मीडिया हाउस से बातचीत में कही।

पूरी खबर पढ़ें …

4. मंत्री एके शर्मा से फिर भिड़े सपा सांसद, बोले- किसी के बाप में दम नहीं, जो मऊ से मुझे निकाल सके

मऊ में शुक्रवार को ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में घोसी से सपा सांसद राजीव राय और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच फिर तल्खी दिखी। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिसवालों से कहा, ‘अपराधियों को यहां बैठाया गया था। पुलिस की सूची में उनके नाम हैं, ये वर्दी पर दाग है।

सांसद राजीव राय बोले- आओ लड़ लो: जो लोग अपराधियों के साथ राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें मैं चुनौती देता हूं। आ जाओ, लड़ लो। क्या योगी सरकार में अपराधियों के दम पर राजनीति करोगे?’ जो मुझे मऊ से बाहर करने की बात कर रहे हैं, वे सुन लें। मोदी, योगी या राजनाथ सिंह को बाहर करो। किसी के बाप में दम नहीं, जो मुझे मऊ से निकाल सके।

पूरी खबर पढ़ें…

5. टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार, राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था

टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है।

टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी: दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था।

पूरी खबर पढ़ें …

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. बिजनेस: जियो का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयर जारी होंगे: मुकेश अंबानी बोले- आज दस्तावेज जमा होंगे; आकाश, ईशा और अनंत संभालेंगे जिम्मेदारी (पूरी खबर पढ़ें)
  2. बिजनेस: चांदी ₹9,209 गिरकर ₹2.31 लाख पर आई: इस महीने अब तक 32 हजार रुपए सस्ती हुई; सोने की कीमत आज ₹3,152 कम हुई (पूरी खबर पढ़ें)
  3. स्पोर्ट्स: मैच से एक दिन पहले हर्षित राणा भारतीय टीम में: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे खेल सकते हैं, भारत सीरीज में 2-0 से आगे (पूरी खबर पढ़ें)
  4. बिहार: गर्लफ्रेंड की बेटी से मिलने जबरन घर में घुसे तेजप्रताप: अनुष्का के भाई आकाश ने FIR कराई; तेजप्रताप बोले- छवि बिगाड़ने की कोशिश (पूरी खबर पढ़ें)
  5. स्पोर्ट्स: श्रीसंत बोले- इंडिया को कोच नहीं, धोनी जैसा मेंटर चाहिए: गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए, कहा- उनका तरीका गलत (पूरी खबर पढ़ें)
  6. नेशनल: कोलकाता-योग दिवस के लिए रेड रोड 7 दिन तक बंद: हाईकोर्ट बोला- सरकार वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम करे; यहां ईद के लिए परमिशन नहीं मिली थी (पूरी खबर पढ़ें)
  7. इंटरनेशनल: ईरान डील पर टिका अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का भविष्य: जंग रुकी तो 2028 में राष्ट्रपति बनने के सबसे बड़े दावेदार, फेल हुई तो करियर तबाह (पूरी खबर पढ़ें)
  8. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-पैदल चलने वालों को परेशानी समझते हैं ड्राइवर: फुटपाथ पर चलना बुनियादी अधिकार, अब इसका उल्लंघन हुआ तो जिम्मेदारों पर एक्शन होगा (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

अफसर नहीं मिले, तो कुत्ते को दे दिया ज्ञापन

MP के शहडोल में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद में शिकायतों का ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी नहीं आया। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने एक आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. ऐ जिंदगी उम्र-29, हाइट 3 फीट, खांसने से टूटती हैं हड्डियां: भगवान से हर रोज कहती हूं- मुझसे पहले मेरी बेटी को उठा लेना
  2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: मायावती से मुलाकात के ₹5 लाख, टिकट के ₹3.35 करोड़: यूपी के बसपा अध्यक्ष बोले- चुनाव नजदीक, पूरा पैसा कैश में लगेगा
  3. न ऑफिस, न मीटिंग; कॉल-चैट से चल रही CJP: बोले- नेपाल, बांग्लादेश जैसा नहीं करेंगे; क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का प्लान
  4. फरहाना भट्ट का कास्टिंग काउच से सामना: फार्महाउस पर रहने की शर्त थी; बिग बॉस में कपड़े न देने वाले डिजाइनर 2 लाख लेकर पहुंचे
  5. जरूरत की खबर- अखबार में कभी न लपेटें खाना: इंक से कैंसर और फूड पॉइजनिंग का रिस्क, जानें फूड पैकेजिंग का सही और सुरक्षित तरीका

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों का फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुला राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow KGMU Sexual Abuse Case | Ramizuddin Dark Web Network Probe डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को…

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे…

You Missed

‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 9 views
No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 10 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 10 views
Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 8 views
बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा