'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर बोले-सलमान खान धमकी दिलवा रहे:मुझे गला काटने, जान से मारने और घर उड़ाने की धमकियां दी; जोधपुर में FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur Blackbuck Movie Director Amit Jani Threatened; Salman Khan Alleged

‘काला हिरण’ फिल्म के प्रोड्यूसर बोले-सलमान खान धमकी दिलवा रहे:मुझे गला काटने, जान से मारने और घर उड़ाने की धमकियां दी; जोधपुर में FIRजोधपुर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद जारी है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ज्याणी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। अमित का आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है।

.

इसे लेकर गुरुवार को जोधपुर के रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूवी से हटने की बात कही है।

‘मुझे दो साल से धमकी मिल रही है’

इधर, इस पूरे मामले को लेकर अमित ज्याणी ने वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने बताया- पिछले दो साल से मुझे गला काटने, जान से मारने, घर उड़ाने और पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है।

28 अक्टूबर 2025 को भी मुझे धमकी मिली थी। उदयपुर में भी मुझे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी भी शिकायत मैंने की थी।

उन्होंने बताया- मैं गुरु जम्भेश्वर के दर्शन करने गया था। सलमान खान हमारे खिलाफ हाईकोर्ट में है। जैसे ही मैं जोधपुर पहुंचा तो शहजाद भट्टी ने मुझे कॉल किया और मैसेज करते हुए मुझे ‘काला हिरण’ प्रोजेक्ट को छोड़ने की बात कही।

धमकी देते हुए कहा- प्रोजेक्ट से हट जाओ, हमारे हाथ बहुत लंबे हैं। जब मैंने कहा- मैं तुम्हें नहीं जानता, उसने मुझे अपनी पुरानी खबरों के लिंक भेजे। हथियारों के साथ फोटो भेजते हुए कहा- ये हमारे घर पर रहते हैं।

सलमान के कहने पर शहजाद भट्‌टी दे रहा धमकी

अमित ने कहा- मैंने बताया कि मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं। सभी आतंकवादियों पर फिल्म बना रहे हैं। मैं ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाने नहीं लिख सकता हूं। कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। मेरा सब्जेक्ट ये ही है।

मैं आतंकवादी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर नहीं हूं। मैं भारत देश का नागरिक हूं। शहजाद भट्टी घोषित आतंकवादी है।

उन्होंने कहा- सलमान खान दो मोर्चे पर क्यों खेल रहे हैं? मुझे समंदर में फेंकने और काट देने की धमकी दे चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और टूल किट से धमकी दे रहे हैं। सलमान खान के कहने पर शहजाद भट्टी मुझे धमकी दे रहा है।

12 जून को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था।12 जून को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था।

थानाधिकारी बोले- हमने मामला दर्ज कर लिया है

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया- अमित ज्याणी ने धमकी देने की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि कॉलर ने अपने आप को शहजाद भट्टी बताया। उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी देने वाले ने कहा है कि मूवी से हट जाओ, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसे लेकर हमने मामला दर्ज कर लिया है। कॉलर के बारे में पता लगा रहे हैं।

…

यह खबर भी पढ़ें…

नेशनल कंज्यूमर फोरम से भी सलमान खान को राहत:कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे; अगली सुनवाई 14 जुलाई को

राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन के मामले में सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDC) से भी राहत मिली है। फिलहाल सलमान खान को FSL जांच के लिए कोटा नहीं आना पड़ेगा। नेशनल कंज्यूमर फोरम ने सलमान खान के खिलाफ कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे दे दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे…

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

बरेली में मंगलवार को भाजपा विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। भाजपा ने…

You Missed

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali