गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: Opt For Registered Marriage With Gauri Sprat On 5th July, Said We Wanna Keep It Private

गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं। ये शादी 5 जुलाई को होगी, जिसमें आमिर और गौरी के चंद रिश्तेदारों के अलावा महज करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। शादी के लिए आमिर खान फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं।

शादी पर बात करते हुए आमिर खान ने डेकन क्रॉनिकल से कहा, “यह घर पर होने वाली एक बेहद सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इस समारोह को बहुत सादा और निजी रखना चाहते हैं।”

5 जुलाई को होगी शादी

आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं। बीते महीने उनकी शादी की खबरें चर्चा में रहीं। आमिर ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी।

उन्होंने कहा था, ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’

उन्होंने आगे कहा था, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’

पहले कहा था- बिना शादी के ही खुश हूं

शादी की कन्फर्मेशन देने के कुछ समय पहले ही आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी स्प्रैट से शादी करना उनकी प्रायोरिटी नहीं है। वो बिना शादी के ही उनके साथ खुश हैं।

आमिर ने कहा था- मैं भाग्यशाली हूं जो गौरी मुझे मिलीं

मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’

देखिए आमिर खान और गौरी स्प्रैट की चुनिंदा झलक-

आमिर की पिछली शादियों से जुड़े ये किस्से भी पढ़िए-

रोज खिड़की से पहली पत्नी रीना को निहारते थे आमिर

आमिर ने साल 1986 में रीना दत्त से शादी की थी। ये एक लव मैरिज थी। शादी से पहले रीना और आमिर पड़ोसी थे। आमिर हर दिन सामने खिड़की पर खड़ी रीना को निहारा करते थे। उन्हें लगता था कि रीना भी उन्हें पसंद करती हैं, इसलिए खिड़की पर हर रोज आती हैं, मगर ऐसा नहीं था। वो मौसम का मजा लेने के लिए खिड़की पर आया करती थीं।

रीना को इम्प्रेस करने के लिए खून से लिखा प्यार भरा खत

एक दिन आमिर ने हिम्मत जुटा कर रीना से अपने दिल की बात कह ही दी, लेकिन रीना ने ना में जवाब देकर उनका दिल तोड़ दिया। उनकी ना से आमिर का दिल तो टूटा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद भी वो रीना को इम्प्रेस करने की हर मुमकिन कोशिश करते रहे। इसके बावजूद हर बार जवाब में ना ही मिलता।

एक दिन आमिर ने अपने खून से रीना को प्यार भरा खत लिख दिया। रीना ने लेटर देख उनसे कहा कि वो लाइफ में कभी ऐसी हरकत ना करें। आमिर को भी बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ। इस रवैये के चलते उन्होंने रीना से दूरी बना ली और मान लिया कि उनका पहला प्यार अधूरा ही रहेगा।

इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि अचानक से हुई एक मुलाकात के दौरान रीना ने उनसे कह दिया कि वो भी उन्हें पसंद करती हैं। फिर इस तरह आमिर का पहला प्यार मुकम्मल हुआ।

गुपचुप शादी की, खर्च सिर्फ 10 रुपए था

जब आमिर और रीना ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, तब आमिर 20 साल के थे और रीना 18 साल की। इस कारण तुरंत शादी करना मुमकिन नहीं था और आमिर के बालिग होने तक दोनों को इंतजार करना पड़ा। उम्र के अलावा अलग-अलग धर्म भी शादी में बड़ी रुकावट था। दोनों ने 18 अप्रैल 1986 को गुपचुप शादी कर ली।

21 साल के आमिर और 19 साल की रीना ने तीन गवाहों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी में सिर्फ 10 रुपए का खर्च आया था।

शादी के 16 साल बाद लिया था रीना से तलाक

शादी के कुछ समय बाद दोनों एक बेटे जुनैद और बेटी आयरा खान के पेरेंट्स बने, मगर इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो गया। शादी के 16 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी रीना और आमिर अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं। आमिर ने कई इंटरव्यूज में इस बात पर जोर दिया है कि आज भी रीना उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगी।

फिल्म लगान के सेट पर मिली थीं किरण राव

फिल्म लगान की शूटिंग के वक्त रीना और आमिर का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उनका तलाक हुआ था। इसी फिल्म के सेट पर पहली बार आमिर की मुलाकात किरण राव से हुई थी। वो फिल्म में बतौर AD काम कर रही थीं।

आमिर के लिए यह तलाक लेना आसान नहीं था। वो इन दिनों बहुत परेशान रहते थे। इस बुरे वक्त में किरण ने एक दोस्त के तौर पर उनकी खूब मदद की थी। इन दिनों के बारे में आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था- सदमे के उस दौर में एक दिन किरण का फोन आया और मैंने उनसे आधे घंटे तक फोन पर बात की। जब मैंने फोन रखा तो कहा, ‘हे भगवान! जब मैं उनसे बात करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।’

हालांकि तब तक दोनों एक-दूसरे को दोस्त मान रहे थे। दोनों में नजदीकियां आमिर और रीना के तलाक के कुछ समय बाद शुरू हुईं। आमिर को एक बार फिर से कोई प्यार करने वाला मिल गया। फिर उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को शादी कर ली। शादी के बाद वो बेटे आजाद राव खान के पेरेंट्स बने। फिर शादी के 15 साल बाद किरण और उनका तलाक हो गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

    Hindi News Entertainment Bollywood Kunal Khemu Vibe Movie Review | Comedy Film Starring Preeti Zinta मूवी रिव्यू-‘वाइब’:कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो…

    मूवी रिव्यू-'लस्ट स्टोरीज 3':चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर कह नहीं पाते

    Hindi News Entertainment Bollywood Lust Stories 3 Review | Netflix Movie Analysis & Performance Highlights मूवी रिव्यू-‘लस्ट स्टोरीज 3’:चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर…

    You Missed

    Monza vs Sassuolo: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    Monza vs Sassuolo: Italian Serie A stats & head-to-head

    मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

    Alavés – Barcelona: horario y dónde ver hoy en TV el partido de la Liga F Moeve

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    Alavés – Barcelona: horario y dónde ver hoy en TV el partido de la Liga F Moeve

    मूवी रिव्यू-'लस्ट स्टोरीज 3':चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर कह नहीं पाते

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू-'लस्ट स्टोरीज 3':चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर कह नहीं पाते

    Iranians rally by the hundreds of thousands in biggest show of defiance since war began

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    Iranians rally by the hundreds of thousands in biggest show of defiance since war began

    संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार