इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Imtiyaz Ali Controversial Statement On Burqa, Said It’s A Degenerated Society; If You Feel Like This

इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा से चर्चा में बने हुए डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बुर्का और पर्दा प्रथा पर एक स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट दिया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उनका कहना है कि महिलाओं का ये कहना कि वो बुर्के में सहज हैं, ये एक पिछड़े समाज की निशानी है।

हाल ही में अनफिल्टर विद समदीश को पॉडकास्ट में इम्तियाज अली ने कल्चर और समाज पर बात करते हुए कहा है, ‘मुझे ये बड़ा नापसंद है, जब लोग कहें कि मैं बुर्के में कंफर्टेबल हूं, मैं पर्दे में कंफर्टेबल हूं। अगर आपको ऐसा लगता है तो ये एक पिछड़े हुए समाज की निशानी है। ये ठीक नहीं है जब आप कहते हैं कि मैं कंफर्टेबल हूं।’

आगे उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब ये है कि आपके दिमाग में इतना विक्टिमाइजेशन हो गया है। मुझे नहीं पता ये कैसे कहना चाहिए। मैं इस बारे में आसपास के लोगों को टोक नहीं रहा या किसी के घर जाकर ये बोलता नहीं हूं। ये वो है जिस पर मैं यकीन करता हूं। अगर कोई कर रहा है तो ठीक है।’

आखिर में इम्तियाज अली ने कहा, ‘मैं आजकल सोच रहा हूं कि मॉडरेट (संतुलित सोच वाले) लोग कहां हैं। आप किसको वोट दोगे, आप कहां हों, ठीक है, आप कहीं भी हो सकते हैं। आज कल सब एक्स्ट्रीम हैं। अगर किसी की सोच नहीं मिलती तो हम उससे नफरत नहीं कर सकते।’

इम्तियाज अली के बयान पर छिड़ी बहस

बुर्के पर दिया गया इम्तियाज अली का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया है कि इम्तियाज अली खुद एक ऐसे समाज से आते हैं, जहां बुर्का प्रथा है। वहीं कुछ उन्हें पाखंडी कह रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, ‘इम्तियाज अली ने बुर्का/पर्दा की प्रथा को कमजोर, पिछड़ी सोच और समस्याग्रस्त बताया। लेकिन यह समदीश उसका बचाव करते हुए कह रहा है कि अगर किसी समुदाय ने इसे सामान्य मान लिया है, तो हम उस पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? इम्तियाज खुद उसी समुदाय से आते हैं। वाह रे। कैसे पाखंडी हैं।’

एक यूजर ने लिखा, “मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन ये लिबरल लोग हैं, क्योंकि ये उनकी गलत बातों या कमियों की आलोचना करने से बचते हैं।”

इम्तियाज की फिल्म को कहा गया एंटी-नेशनल

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे कई लोग एंटी नेशनल कह रहे हैं। इस पर फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने भी हंसते हुए रिएक्शन दिया था।

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह स्टारर ये फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते 14 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म को पाकिस्तान से मिलीं तारीफें

पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक बेहद खूबसूरत और गहरी भावनात्मक फिल्म बताया है।

उमर नासिर के मुताबिक, यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि वे खुद भी इसी विषय के आसपास एक फिल्म बना रहे हैं।

इम्तियाज अली के बारे में-

  • इम्तियाज अली हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं।
  • उनका जन्म 16 जून 1971 को जमशेदपुर में हुआ था।
  • उन्होंने हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की और कॉलेज के थिएटर ग्रुप से जुड़े रहे।
  • इम्तियाज ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज और विज्ञापनों के निर्देशन से की थी।
  • उनकी पहली फिल्म सोचा न था थी, जिसने बाद में कल्ट स्टेटस हासिल किया।
  • उन्हें सबसे बड़ी पहचान जब वी मेट से मिली, जिसे बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है।
  • उन्होंने रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा, लव आज कल जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Crime: Shopkeeper Shot After Refusing To Make Omelette In Safipur आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक…

    यूपी चुनाव से पहले UGC विवाद सुलझाएगी भाजपा:संघ ने सर्कुलर को बताया ‘असंतुलित’; विनोद तावड़े ने बदलाव के दिए संकेत

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP BJP Vs UGC Row; Election 2027 Voters Impact RSS | Yogi Adityanath Chhatra Samvad भास्कर एनालिसिसयूपी चुनाव से पहले UGC विवाद सुलझाएगी भाजपा:संघ…

    You Missed

    Opinion | Oil is the ghost haunting Texas’ Greg Abbott and Ken Paxton

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    Opinion | Oil is the ghost haunting Texas’ Greg Abbott and Ken Paxton

    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    Why Duke’s Joaquim Boumtje Boumtje, UCLA’s Nikola Kusturica, Texas’ Marcus Spears can’t enter 2027 NBA Draft

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Why Duke’s Joaquim Boumtje Boumtje, UCLA’s Nikola Kusturica, Texas’ Marcus Spears can’t enter 2027 NBA Draft

    यूपी चुनाव से पहले UGC विवाद सुलझाएगी भाजपा:संघ ने सर्कुलर को बताया ‘असंतुलित’; विनोद तावड़े ने बदलाव के दिए संकेत

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    यूपी चुनाव से पहले UGC विवाद सुलझाएगी भाजपा:संघ ने सर्कुलर को बताया ‘असंतुलित’; विनोद तावड़े ने बदलाव के दिए संकेत

    FDA Advises Consumers Not to Buy or Serve Once Upon a Farm

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 7 views
    FDA Advises Consumers Not to Buy or Serve Once Upon a Farm

    लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया