सिंगर गिप्पी गरेवाल के घर पर हुई थी फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने कहा था- सलमान से कहना आकर बचाए, सिंगर बोले- मेरे उनसे फ्रैंडली रिलेशन नहीं हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gippy grewal recalls canada house firing says not close to salman khan

सिंगर गिप्पी गरेवाल के घर पर हुई थी फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने कहा था- सलमान से कहना आकर बचाए, सिंगर बोले- मेरे उनसे फ्रैंडली रिलेशन नहीं हैं24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के पॉपुलर सिंगर और एक्टर रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर साल 2023 में फायरिंग हुई थी। कुछ समय बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली और चेतावनी दी कि पंजाबी सिंगर अगर सलमान खान के साथ एसोसिएशन रखेंगे तो उन्हें ऐसे ही खामियाजा भुगतना होगा। अब सिंगर ने शेखर सुमन शो में बताया है कि वो सलमान खान को ठीक तरह जानते तक नहीं हैं, इसके बावजूद उनके घर में फायरिंग हुई।

शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट में गिप्पी ग्रेवाल ने फायरिंग मामले पर कहा है, ‘जब मेरे घर पर फायरिंग हुई थी तो मुझे पता भी नहीं था कि वो क्यों हुई। मुझे किसी का कोई कॉल (धमकी वाला) नहीं आया था। बाद में पोस्ट आई कि क्यों गोलियां चलाई गईं। उसमें लिखा था कि गिप्पी सलमान खान के बहुत क्लोज है। हमें गिप्पी से कोई प्रॉब्लम नहीं है। उसमें लिखा था कि उसको (गिप्पी को) पता है कि हमारी सलमान के साथ क्या दिक्कत है।’

आगे सिंगर ने कहा, ‘मैं सिर्फ दो बार गया था शो (बिग बॉस) में फिल्म प्रमोट करने। फिर वो (सलमान) एक बार ट्रेलर लॉन्च था, वहां आए। सच्चाई ये है कि मेरा उनसे कोई फ्रैंडली रिलेशन भी नहीं था। लेकिन उनको लगा ऐसा और उसकी वजह से उन्होंने गोलियां चलाईं।’

गिप्पी ग्रेवाल ने चेतावनी मिलने पर कहा, ‘उन्होंने (लॉरेंस गैंग) पोस्ट डाली कि हमने इसको वॉर्निंग दी है कि अगर गिप्पी या पंजाब का सेलिब्रिटी सलमान के साथ एसोसिएट करेगा, तो हम उसका यही करेंगे।

2023 में गिप्पी ग्रेवाल के घर पर चलीं गोलियां, परिवार के साथ वहीं मौजूद थे सिंगर

2023 में कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में स्थित पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। गिप्पी कुछ समय पहले ही नए घर में शिफ्ट हुए हैं। फायरिंग के वक्त गिप्पी का परिवार घर पर ही मौजूद था। गिप्पी के घर के बाहर 4 गोलियां चली, जो उनकी नई खरीदी गई कार लेम्बोर्गिनी पर लगी हैं।

हमले के कुछ समय बाद ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लॉरेंस ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

लॉरेंस गैंग ने लिखा था- सलमान आकर तुम्हें बचाए

फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस गैंग ने पोस्ट में लिखा था- तुम सलमान खान को बहुत भाई-भाई करते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि तुम्हारा भाई आकर तुम्हें बचाए। यह मैसेज सलमान खान के लिए भी है। वे इस भ्रम में न रहें कि दाऊद तुम्हें बचाएगा। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता।

लॉरेंस गैंग ने एपी ढिल्लन के घर पर भी चलाई गईं गोलियां

सितंबर 2024 में वैंकूवर आइलैंड स्थित ढिल्लों के घर के बाहर दो गाड़ियों में आग लगा दी और फिर 14 गोलियां घर पर दागीं थीं। गोलियां घर की दीवारों में जा धंसी, मगर गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

गैंग ने एपी ढिल्लन के घर पर फायरिंग करने का वीडियो भी जारी किया था।गैंग ने एपी ढिल्लन के घर पर फायरिंग करने का वीडियो भी जारी किया था।

इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली और इसकी वजह एपी ढिल्लन का सलमान के साथ एसोसिएशन बताई गई।

इस साल इन कलाकारों व कारोबारियों को धमकियां

  • जनवरी 2026 में पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी दी। लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने उनसे ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 17 जनवरी को वॉयस मैसेज और कॉल के जरिए धमकी दी गई थी। बी प्राक ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • जनवरी में ही शिरोमणि अकाली दल के मोहाली प्रधान परविंदर सोहाना को धमकी मिली थी। गैंगस्टर पवन शोकीन ने ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 3 जनवरी को इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सएप पर कॉल आई थी।
  • फरवरी में एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से गैंगस्टर जीशान अख्तर ने ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी। धमकी ईमेल और मैसेज के जरिए 14 फरवरी को आई। मोहाली पुलिस ने FIR दर्ज की।
  • 27 फरवरी को परमीश वर्मा के मैनेजर और एक व्यापारी को भी लॉरेंस गैंग से एक्सटॉर्शन कॉल्स आईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    Hindi News Entertainment Bollywood Yashpal Sharma Statement On Nana Patekar | Ab Tak Chhappan Experience भास्कर इंटरव्यूनाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना…

    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Crime: Shopkeeper Shot After Refusing To Make Omelette In Safipur आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक…

    You Missed

    ‘The Man With The Bag’ Trailer: Arnold Schwarzenegger & Alan Ritchson Star

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    ‘The Man With The Bag’ Trailer: Arnold Schwarzenegger & Alan Ritchson Star

    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    Opinion | Oil is the ghost haunting Texas’ Greg Abbott and Ken Paxton

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Opinion | Oil is the ghost haunting Texas’ Greg Abbott and Ken Paxton

    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    Why Duke’s Joaquim Boumtje Boumtje, UCLA’s Nikola Kusturica, Texas’ Marcus Spears can’t enter 2027 NBA Draft

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    Why Duke’s Joaquim Boumtje Boumtje, UCLA’s Nikola Kusturica, Texas’ Marcus Spears can’t enter 2027 NBA Draft

    यूपी चुनाव से पहले UGC विवाद सुलझाएगी भाजपा:संघ ने सर्कुलर को बताया ‘असंतुलित’; विनोद तावड़े ने बदलाव के दिए संकेत

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    यूपी चुनाव से पहले UGC विवाद सुलझाएगी भाजपा:संघ ने सर्कुलर को बताया ‘असंतुलित’; विनोद तावड़े ने बदलाव के दिए संकेत