श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया:बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Basti
  • Basti BJP Pays Tribute To Syama Prasad Mukherjee | Nation First Inspiration

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया:बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की प्रेरणाराज प्रकाश | बस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उन्होंने उनके प्रसिद्ध उद्घोष “एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उल्लेख किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का देश की मुख्यधारा से पूर्ण रूप से जुड़ना उनके संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। जिलाध्यक्ष मिश्र ने जोर देकर कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत एक संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न मंडलों के अंतर्गत बूथ समितियों के गठन, उनकी सक्रियता तथा संगठनात्मक गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के कार्यों का विशेष मूल्यांकन किया गया, और जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, ब्रह्मदेव यादव, अमृत वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    Hindi News Entertainment Bollywood Parineeti Chopra Slams Body Shaming Postpartum Trolling | Katrina Kaif कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के…

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Accident News | Salempur Industrial Area Worker Death हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला…

    You Missed

    Somali home daycares in Seattle receive $5M in taxpayer funds in potential fraud: report

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    Somali home daycares in Seattle receive M in taxpayer funds in potential fraud: report

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Newsom declares state of emergency for California ahead of super El Niño storm season | CNN

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    Newsom declares state of emergency for California ahead of super El Niño storm season | CNN

    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 5 views
    संजय मिश्रा को पहला नेशनल अवॉर्ड:कहा- घर में इज्जत बढ़ जाएगी; मां को बताने पर जवाब मिला- कुछ खाया कि नहीं, मनोज मुंतशिर भी भावुक हुए