डीएम ने बड़ी मालियत की संपत्तियों का निरीक्षण किया:बड़ी संगत की जमीन की परखी पारदर्शिता, गुणवत्ता पर दिया जोर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur DM Inspects Large Assets | Transparency, Quality & Action Hints

डीएम ने बड़ी मालियत की संपत्तियों का निरीक्षण किया:बड़ी संगत की जमीन की परखी पारदर्शिता, गुणवत्ता पर दिया जोरअभिषेक सिंह | सीतापुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ी मालियत के लेखपत्रों के अंतर्गत विवादित बड़ी संगत की संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों एवं संपत्तियों का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व एवं निबंधन संबंधी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया तथा विलेखों के आधार पर अंतरित संपत्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निरीक्षण संबंधी सभी बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

माह मई 2026 के बड़ी मालियत के लेखपत्रों के निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने तहसील महमूदाबाद के ग्राम बेहटा छावनी स्थित पंजीकृत विलेख संख्या 4228/2026 तथा महमूदाबाद नगर क्षेत्र की पंजीकृत विलेख संख्या 4227/2026 से अंतरित संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सीतापुर भी उपस्थित रहे।

पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी

जिलाधिकारी राजागणपति आर ने कहा कि बड़ी मालियत के लेखपत्रों की नियमित जांच से राजस्व हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निबंधन एवं राजस्व से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फातिमा स्कूल में आग से निपटने की तैयारी चेक की:नगर मजिस्ट्रेट और सीएफओ टीम के साथ पहुंचे, मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

    Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Magistrate & CFO Inspect Fatima School Fire Safety फातिमा स्कूल में आग से निपटने की तैयारी चेक की:नगर मजिस्ट्रेट और सीएफओ टीम के…

    विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना:हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Vipin Anejas Gazal Touches Honey Singh, Seeks Rahmans Song विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना:हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल…

    You Missed

    फातिमा स्कूल में आग से निपटने की तैयारी चेक की:नगर मजिस्ट्रेट और सीएफओ टीम के साथ पहुंचे, मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

    • By dp
    • June 27, 2026
    • 0 views
    फातिमा स्कूल में आग से निपटने की तैयारी चेक की:नगर मजिस्ट्रेट और सीएफओ टीम के साथ पहुंचे, मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

    Connections: Sports Edition today: Hints and answers for June 27, 2026, puzzle No. 642

    • By dp
    • June 27, 2026
    • 2 views
    Connections: Sports Edition today: Hints and answers for June 27, 2026, puzzle No. 642

    विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना:हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई

    • By dp
    • June 27, 2026
    • 5 views
    विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना:हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई

    Pronóstico del tiempo hoy en Houston: Cielos mayormente despejados con calor; el termómetro alcanzará 93 °F

    • By dp
    • June 27, 2026
    • 4 views
    Pronóstico del tiempo hoy en Houston: Cielos mayormente despejados con calor; el termómetro alcanzará 93 °F

    डीएम ने बड़ी मालियत की संपत्तियों का निरीक्षण किया:बड़ी संगत की जमीन की परखी पारदर्शिता, गुणवत्ता पर दिया जोर

    • By dp
    • June 27, 2026
    • 5 views
    डीएम ने बड़ी मालियत की संपत्तियों का निरीक्षण किया:बड़ी संगत की जमीन की परखी पारदर्शिता, गुणवत्ता पर दिया जोर

    Nursing homes, factory owners and immigrants brace for fallout from Supreme Court ruling

    • By dp
    • June 27, 2026
    • 5 views
    Nursing homes, factory owners and immigrants brace for fallout from Supreme Court ruling