‘वो सुबह हम से ही आएगी’ पर बोले महेश भट्ट:रंगमंच आज भी जोड़ता है इंसान से इंसान को, अनु मलिक ने बताई चुनौती

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Theatre Connects People: Anurag Malik On Challenges | Mahesh Bhatt

‘वो सुबह हम से ही आएगी’ पर बोले महेश भट्ट:रंगमंच आज भी जोड़ता है इंसान से इंसान को, अनु मलिक ने बताई चुनौती1 दिन पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

मुंबई में जल्द मंचित होने जा रहे नाटक ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ को लेकर फिल्ममेकर महेश भट्ट और संगीतकार अनु मलिक ने दैनिक भास्कर से बात की। यह नाटक बदलाव, उम्मीद और इंसान की भीतर की ताकत की कहानी है। इसे महेश भट्ट प्रजेंट कर रहे हैं। नाटक दिनेश गौतम ने लिखा है, तारिक हमीद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके गीत IPS अधिकारी कैसर खालिद ने लिखे हैं और संगीत अनु मलिक ने दिया है। मंच पर इमरान जाहिद और नमिता सचदेवा अभिनय करते नजर आएंगे।

नाटक ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ को महेश भट्ट प्रजेंट कर रहे हैं। इसमें इमरान जाहिद अभिनय कर रहे हैं।नाटक ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ को महेश भट्ट प्रजेंट कर रहे हैं। इसमें इमरान जाहिद अभिनय कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में महेश भट्ट ने कहा कि आज लोगों के पास मोबाइल, स्ट्रीमिंग और डिजिटल कंटेंट के कई विकल्प हैं, लेकिन रंगमंच की ताकत अब भी अलग है।

उन्होंने कहा, “रंगमंच में आप किसी कलाकार की सांस महसूस करते हैं। वहां जो अनुभव मिलता है, वह किसी स्क्रीन पर नहीं मिल सकता। हम दुनिया से जुड़े हुए दिखते हैं, लेकिन भीतर से कटते जा रहे हैं। ऐसे दौर में थिएटर इंसान को इंसान से जोड़ता है।”

नाटक के मूल विचार पर बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि असली बदलाव बाहर से नहीं, भीतर से आता है। उन्होंने कहा, “जब तक आप अपने अंदर की रोशनी नहीं जगाएंगे, तब तक उधार की रोशनी पर चलते रहेंगे। सबसे बुरा वक्त ही कई बार आपको अपनी असली ताकत से मिलाता है।”

भट्ट ने अपनी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि करियर और निजी जीवन के कठिन दौर ने उन्हें बदला और उसी से कई यादगार कहानियां निकलीं।

उन्होंने कहा, “अगर इस नाटक को देखकर दर्शकों को लगे कि अगर कहानी का किरदार कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं, तो यही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी।”

वहीं, नाटक के संगीत को लेकर अनु मलिक ने कहा कि वह शुरुआत से इस प्रोजेक्ट से भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे।

अनु मलिक ने कहा, “इस नाटक का शीर्षक ही इतना असरदार था कि मैं उससे तुरंत जुड़ गया। इमरान जाहिद ने जब कहानी सुनाई और गीत भेजे तो मैंने उसी वक्त धुन बना ली।”

उन्होंने थिएटर और फिल्मों के संगीत के फर्क पर कहा, “थिएटर के लिए संगीत बनाना ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि सब कुछ रियल टाइम में होता है। जो दर्शक उस पल महसूस करता है, वही उसके साथ घर तक जाता है।”

अनु मलिक ने ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ के लिए संगीत तैयार किया है।अनु मलिक ने ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ के लिए संगीत तैयार किया है।

महेश भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर अनु मलिक ने कहा, “महेश भट्ट मेरे लिए सिर्फ निर्देशक नहीं हैं। उन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया। उनका नाम सुनते ही मेरे दिमाग में धुन बनने लगती है। यही उनका जादू है।”

नाटक ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ उम्मीद, आत्मविश्वास और भीतर की रोशनी की बात करता है। इसके जरिए टीम संदेश देना चाहती है कि बदलाव किसी और से नहीं, खुद से शुरू होता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर; स्टेज पर पल्लू संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

    Hindi News Entertainment Bollywood Manish Malhotra Mijwan Show Mumbai | Alia Bhatt Vicky Kaushal Photos आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर;…

    एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Nasha Mukt Bharat Abhiyan Varanasi | NCC Cadets Awareness Rally एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण…

    You Missed

    Birrell reaches first final of 2026 in Seoul after second three-set win of the day

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    Birrell reaches first final of 2026 in Seoul after second three-set win of the day

    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर; स्टेज पर पल्लू संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर; स्टेज पर पल्लू संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

    If I Were in My 30s, I’d Buy This Magnificent ETF and Hold It for the Next 30 Years

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 2 views
    If I Were in My 30s, I’d Buy This Magnificent ETF and Hold It for the Next 30 Years

    एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 2 views
    एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश

    McDonald’s Sell-Off Hits 30% as Big Mac Inflation Spurs Pushback

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    McDonald’s Sell-Off Hits 30% as Big Mac Inflation Spurs Pushback

    फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया; वो बहुत बड़ी बात है

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया; वो बहुत बड़ी बात है