मेरठ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:17 का चालान, फिटनेस और परमिट नहीं मिलने पर 6 वाहन सीज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut School Vehicles Seized | Fitness & Permit Violations

मेरठ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:17 का चालान, फिटनेस और परमिट नहीं मिलने पर 6 वाहन सीजशुभम | मेरठ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हस्तिनापुर और बहसूमा में चला अभियान

परिवहन विभाग ने ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

17 वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज

जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, वैध फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के बिना संचालित पाए गए 6 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने कहा कि स्कूली वाहनों की तकनीकी सुरक्षा और कानूनी मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय और वाहन संचालक की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए सभी निर्धारित नियमों का पालन करें।

इन सुविधाओं का होना अनिवार्य

परिवहन विभाग के अनुसार, प्रत्येक स्कूल वाहन में वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, स्पीड गवर्नर, अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास और जीपीएस ट्रैकिंग प्रणाली अनिवार्य है। इसके अलावा वाहन पर निर्धारित पहचान अंकित होनी चाहिए तथा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक अनुभव और पुलिस सत्यापन होना चाहिए। वाहन में परिचालक (अटेंडेंट) की उपलब्धता भी जरूरी है।

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना वैध फिटनेस या परमिट के स्कूली बच्चों का परिवहन करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में विद्यालय की मान्यता संबंधी कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकारी को भी संस्तुति भेजी जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement On Village Library ग्राउंड रिपोर्टअमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें…

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shooting: Bobby Deol Shoots Jail Scenes In Dausa | VIDEO राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, ‘बाबा निराला’ बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के…

    You Missed

    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Publix will close a handful of locations

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    Publix will close a handful of locations

    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए