बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Legendary Singer S Janaki Passes Away | 88 Year Old Music Icon Dies In Mysuru

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एस जानकी का पूरा नाम सिष्टला श्रीराममूर्ति जानकी था। - Dainik Bhaskarएस जानकी का पूरा नाम सिष्टला श्रीराममूर्ति जानकी था।

मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं।

शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ज्यादातर हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं।

एस. जानकी को ‘बोल बेबी बोल (मेरी जंग), प्रभु मोरे अवगुण (सुर संगम), ओ मारिया (सागर), गोपाला-गोपाला (हमसे है मुकाबला) जैसे हिंदी गानों के लिए जाना जाता है। एस. जानकी को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई राज्य-स्तरीय सम्मानों से नवाजा गया है।

2013 में सरकार ने एस जानकी को पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। - फाइल फोटो2013 में सरकार ने एस जानकी को पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। – फाइल फोटो

पद्मभूषण ठुकरा दिया था

जानकी ने 1957 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला हिंदी गाना साल 1958 में आई फिल्म ‘मिस 58’ में था, जिसका संगीत जी. रामनाथन ने तैयार किया था।

2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर देर से पहचान मिलती है और उन्हें यह सम्मान बहुत देर से दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को उनका उचित हक नहीं मिलता है।

संगीत जगत की जानकी अम्मा, 60 साल गाने गाए

एस. जानकी को संगीत की दुनिया में जानकी अम्मा के नाम से जाना जाता था। वे हमेशा कहती थीं कि सिंगिंग ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। वे अपनी सफलता का श्रेय संगीतकारों और गीतकारों को भी देती थीं। उनकी और एसपी बालसुब्रह्मण्यम की जोड़ी भारतीय फिल्म संगीत की सबसे सफल जोड़ियों में मानी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर हजारों डुएट गाए।

करीब छह दशक तक एक्टिव रहने के बाद उन्होंने 2017 में स्वयं घोषणा की कि अब वे नई रिकॉर्डिंग नहीं करेंगी। उनका कहना था, ‘मैं बहुत गा चुकी हूं, अब आराम करना चाहती हूं।’ उन्होंने मैसूर में एक कार्यक्रम के साथ अपने गायन करियर को विराम दिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से बैन नहीं हटेगा: केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

    केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की|लुधियाना,Ludhiana - Dainik Bhaskar0:57Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम: स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

    स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया में हनीमून: बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

    बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' से बैन नहीं हटेगा:केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

Hindi News Local Punjab Ludhiana KCF Terrorist Shamsher Shera Murder Rape Exposed By Bittu Latest Update दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से बैन नहीं हटेगा:केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी…

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Sara Ali Khan Visits Pahalgam | Amarnath Yatra Buzz, Trekking Stick Photo सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ…

You Missed

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' से बैन नहीं हटेगा:केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

  • By dp
  • July 11, 2026
  • 2 views
दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' से बैन नहीं हटेगा:केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

Please, Please, Please Stop Making ‘Evil Dead’ Movies

  • By dp
  • July 11, 2026
  • 2 views
Please, Please, Please Stop Making ‘Evil Dead’ Movies

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

  • By dp
  • July 11, 2026
  • 4 views
सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

FC Barcelona Has Made Another Offer For A Highly-Rated Star

  • By dp
  • July 11, 2026
  • 6 views
FC Barcelona Has Made Another Offer For A Highly-Rated Star

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

  • By dp
  • July 11, 2026
  • 6 views
बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

60 Years Ago, Billie Jean King Won Wimbledon. She Started a Movement.

  • By dp
  • July 11, 2026
  • 4 views
60 Years Ago, Billie Jean King Won Wimbledon. She Started a Movement.