'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nolan & Tom Holland Visit Mumbai Cafe Before Oppenheimer Premiere

‘स्पाइडरमैन’ फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:‘द ओडिसी’ के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मैट डेमन (बाएं), क्रिस्टोफर नोलन (बीच में) और टॉम हॉलैंड (दाएं) ने कटिंग चाय का आनंद लिया। - Dainik Bhaskarमैट डेमन (बाएं), क्रिस्टोफर नोलन (बीच में) और टॉम हॉलैंड (दाएं) ने कटिंग चाय का आनंद लिया।

मुंबई में शनिवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर हुआ। स्पेशल स्क्रीनिंग में नोलन के साथ टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी शामिल हुए। प्रीमियर से पहले तीनों एक कैफे में चाय पीने के लिए रुके।

यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंबई में ‘द ओडिसी’ के प्रीमियर से पहले चाय के लिए छोटा सा ब्रेक। एक बड़ी रात का इंतजार है, लेकिन चाय सबसे पहले!’

यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया की पोस्ट।यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया की पोस्ट।

तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, ‘रेड कार्पेट से पहले चाय का ब्रेक।’ एक यूजर ने लिखा, ‘दशक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने के बाद भी, सादगी बरकरार।’

फिल्म ‘द ओडिसी’ के मुंबई में हुए प्रीमियर में फिल्म की कास्ट और मेकर्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे।

टॉम हॉलैंड, क्रिस्टोफर नोलन और मैट डेमन ने साथ पोज दिया। तीनों फॉर्मल लुक में नजर आए।टॉम हॉलैंड, क्रिस्टोफर नोलन और मैट डेमन ने साथ पोज दिया। तीनों फॉर्मल लुक में नजर आए।यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी 'द ओडिसी' के प्रीमियर में पहुंचे। वह ग्रे सूट में नजर आए।यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी ‘द ओडिसी’ के प्रीमियर में पहुंचे। वह ग्रे सूट में नजर आए।सिंगर अरमान मलिक पत्नी आशना श्रॉफ के साथ प्रीमियर में पहुंचे।सिंगर अरमान मलिक पत्नी आशना श्रॉफ के साथ प्रीमियर में पहुंचे।दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ब्लू ब्लेजर और ब्लैक शर्ट में प्रीमियर में नजर आए।दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ब्लू ब्लेजर और ब्लैक शर्ट में प्रीमियर में नजर आए।एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी मलिक व्हाइट गाउन में प्रीमियर में पहुंचीं।एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी मलिक व्हाइट गाउन में प्रीमियर में पहुंचीं।अभिनेता प्रतीक बब्बर पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ प्रीमियर में पहुंचे।अभिनेता प्रतीक बब्बर पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ प्रीमियर में पहुंचे।

17 जुलाई को रिलीज होगी ‘द ओडिसी’

मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन स्टारर ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्रिस्टोफर नोलन ने कहा कि वह ‘टेनेट’ का प्रीमियर भारत में करना चाहते थे, क्योंकि उसकी शूटिंग मुंबई में हुई थी। हालांकि, कोविड महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब ‘द ओडिसी’ के साथ भारत आना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है।

टॉम हॉलैंड ने फिल्म को बताया दर्शकों के लिए ‘लव लेटर’

टॉम हॉलैंड ने प्रीमियर के दौरान कहा कि यह फिल्म सिनेमा और दर्शकों के लिए एक लव लेटर जैसी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मैट डेमन और ऐनी हैथवे के किरदारों के इमोशन दर्शकों तक गहराई से पहुंचेंगे और लोगों को नोलन के काम से एक अलग जुड़ाव महसूस होगा।

टॉम हॉलैंड ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में पीटर पार्कर उर्फ स्पाइडरमैन का किरदार निभाया है।टॉम हॉलैंड ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में पीटर पार्कर उर्फ स्पाइडरमैन का किरदार निभाया है।

क्रिस्टोफर नोलन हॉलीवुड के सबसे सफल और प्रभावशाली फिल्म निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली और शानदार निर्देशन से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। साल 2024 में फिल्म ‘ओपनहाइमर’ के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड मिला था। उनकी फिल्मों को अब तक 49 ऑस्कर नॉमिनेशन और 18 अवार्ड मिल चुके हैं। उन्होंने ‘द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी’, ‘इनसेप्शन’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘डनकर्क’ और ‘मेमेंटो’ जैसी फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • धुरंधर फेम सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का ऐलान किया: मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं

    मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं|लुधियाना,Ludhiana - Dainik Bhaskar0:55Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर बनाएंगे फिल्म: कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर

    कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर|उत्तरकाशी,Uttarkashi - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoउत्तरकाशी

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन: 88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

    88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Ramiabehar Lakhimpur Kheri History Sheeter Found Dead In Paddy Field | Murder Case लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में…

जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nidhhi Agerwal Jaipur Visit | Rambagh Palace Wedding Fans Photos जयपुर पहुंची ‘मुन्ना माइकल’ की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ…

You Missed

Ex-Lakers star Byron Scott’s sexual assault trial nears as Campbell Hall settles with accuser

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 0 views
Ex-Lakers star Byron Scott’s sexual assault trial nears as Campbell Hall settles with accuser

लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 1 views
लखीमपुर खीरी में हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद:धान के खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

Zelenskyy awards Elon Musk Ukraine’s Order of Freedom for Starlink role

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 3 views
Zelenskyy awards Elon Musk Ukraine’s Order of Freedom for Starlink role

जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 3 views
जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए