सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO:एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Amruta Fadanavis Drives Pink E Rickshaw | Bhumi Pednekar Passenger

सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO:एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमृता फडणवीस 'महिला-नेतृत्व वाली हरित गतिशीलता कार्यक्रम' के शुभारंभ समारोह में शामिल हुई थीं। - Dainik Bhaskarअमृता फडणवीस ‘महिला-नेतृत्व वाली हरित गतिशीलता कार्यक्रम’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुई थीं।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को भामला फाउंडेशन के विमेन-लेड ग्रीन मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत पिंक ई-रिक्शा सहायता पहल की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया। वहीं, रिक्शा में उनके पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बैठी थीं।

देखें कार्यक्रम की 2 तस्वीरें-

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान भूमि पेडनेकर ने अमृता फडणवीस का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान भूमि पेडनेकर ने अमृता फडणवीस का उत्साह बढ़ाया।

भूमि ने पिंक ई-रिक्शा पहल की तारीफ की

मीडिया से बातचीत करते हुए भूमि ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह सिर्फ पर्यावरण से जुड़ी पहल नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी को भी बढ़ावा देने वाला कदम है।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब भामला फाउंडेशन ने उन्हें इस पहल के बारे में बताया, तो उन्होंने तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि इसके तहत महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा दिए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार और आर्थिक मजबूती मिलेगी।

भूमि ने कहा कि अगर देश की महिलाएं सक्षम होंगी तो देश और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बातें तो अक्सर होती हैं, लेकिन भामला फाउंडेशन ने इसे जमीन पर उतारकर दिखाया है।

भूमि पेडनेकर ने ‘दम लगा के हईशा’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘बधाई दो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।भूमि पेडनेकर ने ‘दम लगा के हईशा’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘बधाई दो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

मुंबई में 1000 ई-रिक्शा लॉन्च होंगे

भूमि ने उम्मीद जताई कि पिंक ई-रिक्शा की यह पहल पूरे देश में फैलेगी। उन्होंने बताया कि मुंबई में 1000 पिंक ई-रिक्शा लॉन्च किए जा रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र में 12 हजार ई-रिक्शा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

भामला फाउंडेशन मुंबई की एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) है। इसकी शुरुआत साल 1995 में आसिफ भामला ने की थी। शुरुआत में यह संस्था सामाजिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर काम करती थी। बाद में इसने अपने काम का दायरा बढ़ाया। आज यह संस्था पर्यावरण बचाने, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, युवाओं को आगे बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई अभियान चलाती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर आखिरी बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभाया था।

भूमि पेडनेकर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

संघर्ष, ट्रॉमा-रिजेक्शन से उठकर स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस बनीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- स्कूल में बुलिंग होती थी, तभी सोचा कि एक दिन सबको कुछ बनकर दिखाऊंगी

संघर्ष, ट्रॉमा, रिजेक्शन और सामाजिक तानों के बीच खुद को साबित करने वाली अभिनेत्री का नाम है भूमि पेडनेकर। मुंबई की चमकदार फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, खासकर तब जब शुरुआत आत्म-संदेह, असुरक्षा और निजी आघातों से भरी हो। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील: मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया

    मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया|चंडीगढ़,Chandigarh - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoचंडीगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था’: एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

    एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:29Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Divya Sneh Foundation Lucknow | Divya Ratna Award Ceremony & Krishna Gatha लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन…

गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Road Widening & Line Shifting In Padri Bazar गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से…

You Missed

FDA Advises Consumers Not to Buy or Serve Once Upon a Farm

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
FDA Advises Consumers Not to Buy or Serve Once Upon a Farm

लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया

Huskies Open 2026-27 On Monday Night In Hartford – University of Connecticut Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
Huskies Open 2026-27 On Monday Night In Hartford – University of Connecticut Athletics

गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच