सरेआम गोद में बैठाने वाले राघव जुयाल हैं खास दोस्त:शहनाज गिल बोलीं- उनकी फिल्म जरूर देखें, हाथ पकड़ने से अफेयर की चर्चा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shehnaaz Gill Addresses Raghav Juyal Dating Rumors | Movie Support Statement

सरेआम गोद में बैठाने वाले राघव जुयाल हैं खास दोस्त:शहनाज गिल बोलीं- उनकी फिल्म जरूर देखें, हाथ पकड़ने से अफेयर की चर्चा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डेटिंग की अफवाहों के बीच शहनाज गिल ने राघव जुयाल को अपना बेहद करीबी और अच्छा दोस्त बताया। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी आगामी फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की।

गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज गिल और राघव जुयाल का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान जब शहनाज से राघव जुयाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “प्लीज, मुझसे पर्सनल सवाल मत पूछिए।”

हालांकि, शहनाज ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है। ‘भाई तेरा स्टार है’, इसलिए आप सभी से गुजारिश है कि उसकी फिल्म को जरूर सपोर्ट करें। वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और उसकी फिल्म का चलना बेहद जरूरी है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “एक एक्टर के तौर पर वह पहली बार मेन लीड के रूप में दर्शकों के सामने आ रहा है। इसलिए हम सभी का उसे सपोर्ट करना बहुत जरूरी है। वह किसी फिल्मी परिवार या इंडस्ट्री से नहीं है। उसने अपनी मेहनत और अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि उसकी फिल्म जरूर देखें। ‘भाई तेरा स्टार है।’”

गौरतलब है कि एक्टर राघव जुयाल की गुरुवार को हुई बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल उनके साथ नजर आई थीं। दोनों को इवेंट से एक साथ निकलते और एक ही कार में जाते देखा गया। वीडियो में शहनाज, राघव की गोद में बैठी दिखीं।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कहा गया कि दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया।

कार में शहनाज, राघव की गोद में बैठी नजर आईं।कार में शहनाज, राघव की गोद में बैठी नजर आईं।बाहर निकलते समय राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे।बाहर निकलते समय राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे।

शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में है। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं।

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में राघव ने 'इश्क' और शहनाज गिल ने इश्क की प्रेमिका 'सुकून' का रोल प्ले किया था।फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राघव ने ‘इश्क’ और शहनाज गिल ने इश्क की प्रेमिका ‘सुकून’ का रोल प्ले किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगे। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए समय रैना: भारी भीड़ में हाथ नहीं छोड़ा, जमीन पर गिरे शख्स को भी संभाला; देखें वीडियो

    भारी भीड़ में हाथ नहीं छोड़ा, जमीन पर गिरे शख्स को भी संभाला; देखें वीडियो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यूपिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा: युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना

    युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:21Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटो खिंचवाते वक्त फैन को मारा: बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था

    बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

Hindi News Entertainment Bollywood Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने…

चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Shohratgarh Stabbing Case | Ashish Nishad Critically Injured In Gorakhpur सिद्धार्थनगर में चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:पीठ में घोंपा चाकू, हत्या…

You Missed

CVS Pharmacy reaches $315M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
CVS Pharmacy reaches 5M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 6 views
AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views
चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 10 views
In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 7 views
इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने