जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन:बरेली में CM के नाम ज्ञापन सौंपा, कार्यकर्ता बोले- छात्रों का भविष्य दांव पर लगा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • AIMIM Protest Against Jauhar University Demolition | Bareilly News

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन:बरेली में CM के नाम ज्ञापन सौंपा, कार्यकर्ता बोले- छात्रों का भविष्य दांव पर लगाशशांक राठौर | बरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के संभावित ध्वस्तीकरण के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांग की कि विश्वविद्यालय के खिलाफ किसी भी तरह की ध्वस्तीकरण कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, क्योंकि इससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

AIMIM के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यदि भवनों को ध्वस्त किया गया तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ेगा।

‘शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाए’

ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक विवादों से अलग रखते हुए संरक्षित किया जाना चाहिए। पार्टी ने प्रदेश सरकार से विशेषाधिकारों का इस्तेमाल कर प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।

‘यह किसी व्यक्ति नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल’

जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नसीम रजा, गुड्डू अल्वी, शाहिद मंसूरी, इलियास, अनवर चौधरी, मोहम्मद इलियास, नदीम, मुन्ने और तौसीफ अहमद समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा में युवक ने किया सुसाइड, VIDEO बनाया,:मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मरने के बाद उसको बॉडी मत देना

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Youth Suicide Case | Viral Video Message Before Death आगरा में युवक ने किया सुसाइड, VIDEO बनाया,:मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मरने…

    अखिलेश की रिहाई की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन:हमीरपुर पुलिस ने एसपी कार्यालय के सामने से कार्यकर्ताओं को हटाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Hamirpur Hamirpur SP Office Protest | Samajwadi Party Workers Demand Akhilesh Yadav Release अखिलेश की रिहाई की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन:हमीरपुर पुलिस ने…

    You Missed

    आगरा में युवक ने किया सुसाइड, VIDEO बनाया,:मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मरने के बाद उसको बॉडी मत देना

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 0 views
    आगरा में युवक ने किया सुसाइड, VIDEO बनाया,:मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मरने के बाद उसको बॉडी मत देना

    Chennai Grand Masters – Live!

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 3 views
    Chennai Grand Masters – Live!

    अखिलेश की रिहाई की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन:हमीरपुर पुलिस ने एसपी कार्यालय के सामने से कार्यकर्ताओं को हटाया

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 1 views
    अखिलेश की रिहाई की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन:हमीरपुर पुलिस ने एसपी कार्यालय के सामने से कार्यकर्ताओं को हटाया

    Anthony Taylor: Premier League referee announces retirement

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 1 views
    Anthony Taylor: Premier League referee announces retirement

    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    Prosecutor ousted after alleged romance with illegal immigrant sex-crime suspect: ‘Pattern of misconduct’

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 5 views
    Prosecutor ousted after alleged romance with illegal immigrant sex-crime suspect: ‘Pattern of misconduct’