अमेठी में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का आठवां चरण शुरू:22 जुलाई से 8 सितंबर तक 6.58 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amethi
  • Amethi Free Animal Vaccination Drive Launch | Sanjay Chauhan

अमेठी में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का आठवां चरण शुरू:22 जुलाई से 8 सितंबर तक 6.58 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरणअखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का आठवां चरण शुरू हो गया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से इसे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा।

बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान के शुभारंभ के दौरान मिर्जापुर मंडल की अपर निदेशक पशुपालन डॉ. हेमलता शर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला सहित सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शुक्ला ने बताया कि 19वीं पशुगणना के अनुसार जनपद में लगभग 6 लाख 58 हजार पशु हैं।

इनमें करीब 3 लाख 15 हजार गौवंशीय और 3 लाख 42 हजार महिषवंशीय पशु शामिल हैं। अभियान के तहत इन सभी पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 53 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें तय रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगी। अब तक 3 लाख 99 हजार 250 डोज वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं और कोल्ड चेन व्यवस्था को सुरक्षित रखा गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पशु तक टीकाकरण पहुंचे और पशुपालकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि खुरपका-मुंहपका रोग से दूध उत्पादन और पशुपालकों की आय दोनों प्रभावित होती है, इसलिए शत-प्रतिशत टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut Alert | 3 Hours Electricity Supply Shutdown गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक…

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Dussehra News | Students Burn Education Mafia Effigy In Protest बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले-…

    You Missed

    3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 3 views
    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार