पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार:एक आरोपी के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit Police Encounter | Three Cow Smugglers Arrested In Jahanabad

पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार:एक आरोपी के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्तीपीलीभीत5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गिरफ्तारी गांव पंसोली में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले से जुड़ी है।

यह मामला 21 जुलाई का है, जब गोरक्षा हिंदू दल के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार को सूचना मिली थी कि पंसोली निवासी राजू गुर्जर के गन्ने के खेत में गोवंश की हत्या की गई है। सूचना पर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अवशेष पाए। उन्होंने जहानाबाद थाना प्रभारी को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि इस घटना में पंसोली निवासी कासिम, मोहम्मद राशिद और जहानाबाद कस्बे के कच्ची हवेली निवासी इस्लाम शामिल हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राशिद और इस्लाम को मौके पर ही दबोच लिया। खुद को घिरा देख कासिम ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गांव के बुंदन खां के उमरा (धार्मिक यात्रा) पर जाने की खुशी में 300 लोगों की दावत रखी थी। इसी दावत के लिए उन्होंने बछड़े का वध किया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस टीम की मुस्तैदी से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Diljit Dosanjh Delhi Concert Cancelled | JLN Stadium Event Permission Denied दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का…

    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

    Hindi News Local Rajasthan Udaipur Amalpata Mewari Crime Thriller Movie Release | Udaipur Trailer Launch राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की…

    You Missed

    Princess Kate shares update on Prince George as he settles into Eton life

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    Princess Kate shares update on Prince George as he settles into Eton life

    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    The Princess of Wales showcases her ring stack on a deeply personal engagement in East Anglia

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 1 views
    The Princess of Wales showcases her ring stack on a deeply personal engagement in East Anglia

    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 1 views
    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य