बस्ती में जमीन विवाद में महिला का सिर फटा:लाठी-डंडों से हमला, बीच-बचाव में युवती घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Basti
  • Basti Land Dispute Assault | Woman Brutally Attacked With Sticks Video

बस्ती में जमीन विवाद में महिला का सिर फटा:लाठी-डंडों से हमला, बीच-बचाव में युवती घायलराज प्रकाश | बस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडे और बांस चले, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती भी मारपीट में घायल हुई है। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भीटी गांव का है।

वीडियो में एक युवक बांस से महिला के सिर और शरीर पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। हमले के दौरान महिला खुद को बचाने का प्रयास करती है, लेकिन युवक लगातार प्रहार करता रहता है। बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती को भी चोटें लगती हैं।

मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में घायल महिला का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट की घटना हो गई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar PET Exam | Biometric Scanning & Smartwatch Ban Updates मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने…

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

    You Missed

    Coleman receives warm welcome back to Calgary | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    Coleman receives warm welcome back to Calgary  | NHL.com

    मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप