श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shweta Tiwari Questions Punjab Education Minister Resignation; Praises Dharmendra Pradhan

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके से सवाल पूछा है।

शनिवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में अभिजीत दिपके कहते हुए सुनाई देते हैं, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है, अगर हम सरकार के खिलाफ झुकेंगे नहीं, तो अच्छे-अच्छों का इस्तीफा ले सकते हैं।”

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो?”

श्वेता तिवारी की पोस्ट।श्वेता तिवारी की पोस्ट।

हरजोत बैंस से इस्तीफे की मांग उठी

बता दें कि पंजाब में हाल ही में हुई फार्मेसी भर्ती परीक्षा में कथित धांधली/नकल और पिछले कुछ सालों में हुए कई पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

वहीं, हरजोत सिंह बैंस ने विपक्ष की इस्तीफे की मांग का जवाब देते हुए कहा कि अगर उनके पद छोड़ने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है, तो वह आज ही इस्तीफा देने को तैयार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें….

प्रधान के इस्तीफे पर रणवीर शौरी ने भी प्रतिक्रिया दी

वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक्टर रणवीर शौरी ने X पर एक GIF शेयर करते हुए लिखा, “और एक ही झटके में मोदी सरकार अपने किसी भी दुश्मन को तो नहीं हरा पाई, लेकिन अपने कई समर्थकों को जरूर नाराज कर दिया। #मास्टरस्ट्रोक”

रणवीर शौरी की पोस्ट।रणवीर शौरी की पोस्ट।

एक X यूजर के सवाल पर रणवीर ने कहा कि उनके मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन यह फैसला सड़कों पर हालात बिगड़ने से पहले लिया जाना चाहिए था। उन्होंने लिखा कि अब ऐसा लगता है कि समर्थकों की बजाय विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात सुनी गई।

वहीं, एक्ट्रेस तारा देशपांडे ने जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू की एक X पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने लंबे कार्यकाल में कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे कम आय वाले परिवारों तक LPG कनेक्शन पहुंचे।

तारा देशपांडे ने 'इस रात की सुबह नहीं', 'बॉम्बे बॉयज' और 'स्टाइल' जैसी फिल्मों में काम किया है।तारा देशपांडे ने ‘इस रात की सुबह नहीं’, ‘बॉम्बे बॉयज’ और ‘स्टाइल’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

तारा ने आगे लिखा कि उन्होंने LPG सब्सिडी के लिए PAHAL डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन एंड लाइसेंसिंग पॉलिसी (HELP) जैसे सुधारों की देखरेख की। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान स्टील उद्योग को संभालने और शिक्षा क्षेत्र में NEET पेपर लीक मामले को छोड़कर किए गए कार्यों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। प्रधान के इस्तीफे लिए दीपके ने CJI सूर्यकांत का शुक्रिया अदा किया। दीपके बोले- अगर आपने हमें कॉकरोच न कहा होता, तो युवा सड़कों पर नहीं होते। प्रधान ने इस्तीफा न दिया होता। पूरी खबर यहां पढ़ें….

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी। पूरी खबर यहां पढ़ें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी, पारुल गुलाटी ने भी मनाया जश्न

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी, पारुल गुलाटी ने भी मनाया जश्न|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पाकिस्तान की लेडी अफसर हरियाणवी गानों की फैन: न्योलीवाला के रशियन बंधाना, राजू पंजाबी के चौधर जाट की गाने पर रील्स बनाईं; लाहौर में SSP रहीं

    न्योलीवाला के रशियन बंधाना, राजू पंजाबी के चौधर जाट की गाने पर रील्स बनाईं; लाहौर में SSP रहीं|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar1:18Play videoPlay videoहिसार

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad PET Exam Update | DM Anunay Jha & SSP Satpal Antil Inspect मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और…

'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20: Rohit Shetty Statement On Firing Incident | Salman Khan ‘हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं’:‘बिग बॉस’ में फायरिंग की घटना को लेकर…

You Missed

Marine Corps Marathon 2026 road closures in DC, Arlington

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
Marine Corps Marathon 2026 road closures in DC, Arlington

मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

Jay-Z burnishes his legend at SoFi Stadium

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Jay-Z burnishes his legend at SoFi Stadium

'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा