श्रावस्ती में अपहरण के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार:अपहर्ता सकुशल बरामद, तीनों भेजे गए जेल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Shravasti Kidnapping Case | Ikauna Sonwa Police Arrest Three Accused

श्रावस्ती में अपहरण के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार:अपहर्ता सकुशल बरामद, तीनों भेजे गए जेलश्रावस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती पुलिस ने अपहरण से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद में बीते सोमवार और आज मंगलवार को करीब 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इकौना और सोनवा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को इकौना पुलिस ने अपहरण और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राहुल यादव पुत्र स्वर्गीय बालक यादव और विक्रम उर्फ दिनेश यादव पुत्र शोभाराम, निवासी नरकुटवा दाखिला पटखौली कला, थाना इकौना के रूप में हुई है।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस के अनुसार, बीते 6 मार्च को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मार्च को उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोविंदपुर-सेमगढ़ा मोड़ के पास ग्राम जयचंदपुर कटघरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसी क्रम में, बीते सोमवार को भी थाना सोनवा पुलिस ने भी अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त रतन पुत्र राजू को गिरफ्तार किया है।

रतन ग्राम बेहटा गौरा माझा, थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी का निवासी है। थानाध्यक्ष विसुनदेव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिलौला-लक्ष्मननगर मार्ग स्थित ग्राम खैराकला के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, 20 मई को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

बालिका की सकुशल बरामदगी के बाद विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

जांच में रतन का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। दोनों थाना क्षेत्रों में हुई इन गिरफ्तारियों को पुलिस अपहरण और महिलाओं-बालिकाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई मान रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज रेंज लॉन्च हुई, डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood New Delhi BMW 7 Series Launch | Ranveer Singh New Brand Ambassador रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज…

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Hospital News | Viral Fever Dengue Typhoid Patient Surge महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिकसंजय कुमार…

    You Missed

    TODAY Is Heading to Ireland!

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 2 views
    TODAY Is Heading to Ireland!

    रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज रेंज लॉन्च हुई, डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 2 views
    रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज रेंज लॉन्च हुई, डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी

    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका