- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras
- Hathras
- Hathras Accident | Sasni Jalesar Road Tractor Trolley Collision Death
हाथरस में ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से किसान की मौत:सासनी-जलेसर रोड पर हुआ हादसा, ट्राली के नीचे दबा एक व्यक्ति का शवहाथरस8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 5बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। यह घटना सासनी-जलेसर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई, जहां ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉला के नीचे दबने से किसान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम पुन्नेर निवासी 50 वर्षीय शिशपाल सिंह के तौर पर हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से ट्रॉला के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉला को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश जारी है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




