हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Resham Singh Anmol Defender Controversy | Singer Shows Bill & Statement

हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहाअंबाला4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेशम सिंह अनमोल ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरी गाड़ी खराब हुई थी। मेरे पास गाड़ी ठीक कराने का बिल भी है। - Dainik Bhaskarरेशम सिंह अनमोल ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरी गाड़ी खराब हुई थी। मेरे पास गाड़ी ठीक कराने का बिल भी है।

हरियाणा के रहने वाले सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दावा किया है कि खराब पेट्रोल की वजह से डिफेंडर खराब होने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी है।

.

रेशम ने कहा, “मेरी गाड़ी सच में खराब हुई थी। मैंने कंपनी के सर्विस सेंटर में जाकर उसे ठीक कराया और मेरे पास उसका बिल भी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं प्रोपेगेंडा फैला रहा हूं या पैसे लेकर एथेनॉल के खिलाफ वीडियो बना रहा हूं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे जब कहीं भी प्योर पेट्रोल नहीं मिला, तब परेशान होकर मैंने वह वीडियो बनाया था।”

रेशम सिंह अनमोल ने वीडियो में गाड़ी ठीक कराने का बिल भी दिखाया।रेशम सिंह अनमोल ने वीडियो में गाड़ी ठीक कराने का बिल भी दिखाया।

दो पॉइंट में जानिए सिंगर ने क्या कहा…

‘प्रोपेगेंडा फैलाने की बात कर रहे लोग’

रेशम सिंह अनमोल ने कहा, “दो-तीन दिन पहले मैंने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें बताया था कि खराब पेट्रोल की वजह से मेरी डिफेंडर में दिक्कत आ गई थी। इसके बाद से मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि मैं प्रोपेगेंडा फैला रहा हूं, कोई इसे मेरा एजेंडा बता रहा है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मैंने पैसे लेकर वीडियो बनाया है। वहीं, कुछ लोग मुझे धमकियां भी दे रहे हैं।”

‘27 मई को खराब हुई थी मेरी डिफेंडर’

रेशम ने आगे कहा, “मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह दिक्कत अभी नहीं आई। मेरी डिफेंडर 27 मई को खराब हुई थी। यह उसका बिल भी है। कंपनी ने उसमें नया फ्यूल पंप लगाया था। वीडियो मैंने उस दिन बनाया, जब मुझे प्योर पेट्रोल नहीं मिला। मैं पांच-छह पेट्रोल पंपों पर गया, लेकिन कहीं भी XP100 या XP95 नहीं मिला। परेशान होकर मैंने वह वीडियो बनाया था।”

‘पंपों पर एथेनॉल की जानकारी लिखी होनी चाहिए’

रेशम ने कहा, “जब हम पेट्रोल पंप पर जाकर पूछते हैं कि XP95 में कितने प्रतिशत एथेनॉल है, तो हर जगह अलग-अलग जवाब मिलता है। कोई 8 प्रतिशत बताता है तो कोई 5 प्रतिशत। मैं सरकार से अपील करता हूं कि हर पेट्रोल पंप पर नोटिस लगाया जाए, ताकि लोगों को पता चल सके कि पेट्रोल में कितना एथेनॉल है। आम लोग इस वजह से काफी परेशान हैं। मेरे वीडियो के बाद भी बहुत से लोगों के मैसेज आए हैं। मैंने कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैलाया है। हमारे लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एक जैसी हैं।”

रेशम सिंह अनमोल ने नवंबर 2025 में नई डिफेंडर-110 खरीदी थी।रेशम सिंह अनमोल ने नवंबर 2025 में नई डिफेंडर-110 खरीदी थी।

अब जानिए सिंगर के भाई ने दैनिक भास्कर को क्या बताया…

बाढ़ में खराब हुई रेंज रोवर, फिर खरीदी डिफेंडर

रेशम सिंह अनमोल के बड़े भाई और नंबरदार डॉ. निर्मल सिंह नकटपुर ने बताया कि पहले अनमोल के पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स थी। 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान राहत कार्य करते समय गाड़ी पहले पेड़ की टहनी से क्षतिग्रस्त हुई, फिर बाढ़ के पानी में फिसल गई। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को अनमोल ने करीब 1.55 करोड़ रुपए में सफेद रंग की डिफेंडर-110 खरीदी। अनमोल को ट्रैक्टर ज्यादा पसंद हैं, लेकिन यह गाड़ी उन्होंने शौक से खरीदी थी।

शो जाते समय खराब हुई गाड़ी, फिर वायरल हुआ वीडियो

नकटपुर ने बताया कि 27 मई 2026 को शो के लिए जाते समय रास्ते में डिफेंडर अचानक बंद हो गई। कंपनी की सलाह पर गाड़ी को दादा मोटर्स, चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां जांच में फ्यूल पंप खराब मिला और उसे बदल दिया गया। चार दिन पहले जब अनमोल छात्रों के जंतर-मंतर धरने में समर्थन देने चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे, तब उन्हें पांच पेट्रोल पंपों पर भी XP100 हाई-स्पीड पेट्रोल नहीं मिला। इसी के बाद उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा के सिंगर बोले-E20 पेट्रोल से नई डिफेंडर खराब हुई:गाड़ी का फ्यूल पंप बदलवाना पड़ा; 8 महीने पहले ₹1.55 करोड़ में खरीदी

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर माइलेज घटने, इंजन खराब होने और मेंटेनेंस खर्च बढ़ने जैसे दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच, हरियाणा के रहने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह 8 महीने पहले खरीदी करीब 1.55 करोड़ रुपए की अपनी डिफेंडर-110 के रास्ते में अचानक बंद होने का किस्सा बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची…

You Missed

S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views
12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Giants finally signing veteran defensive tackle

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Giants finally signing veteran defensive tackle

गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 9 views
गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया