जौनपुर में रोडवेज चालकों का अब अल्कोहल टेस्ट:नशे में ड्राइविंग रोकने के लिए नया नियम लागू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jaunpur
  • Jaunpur Roadways Bus Drivers Alcohol Test Rule | Road Safety Update

जौनपुर में रोडवेज चालकों का अब अल्कोहल टेस्ट:नशे में ड्राइविंग रोकने के लिए नया नियम लागूअंकित श्रीवास्तव | जौनपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब रोडवेज बस चालकों को अल्कोहल टेस्ट से गुजरना होगा। नशे में वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यातायात अधीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षक को ब्रीथ एनलाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे चालकों की जांच कर सकें।

यह जांच अब तक केवल निजी बस चालकों पर लागू होती थी, लेकिन अब सरकारी रोडवेज बसों के चालकों को भी इस परीक्षण से गुजरना होगा। जांच टीम टिकटों की जांच के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करेगी कि चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया है।

नशे में गाड़ी चलाते हुए पहली बार पकड़े जाने पर चालक को चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर वेतन काटा जाएगा और इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। तीसरी बार पकड़े जाने पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा, जिससे चालक की नौकरी भी जा सकती है।

शासन की इस पहल को यात्री सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे चालकों के व्यवहार में सुधार आने के साथ-साथ यात्रियों का जीवन भी सुरक्षित हो सकेगा। यातायात अधीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षक बसों का औचक निरीक्षण करते समय चालकों का भी टेस्ट करेंगे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) स्नेहलता ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान हुई चर्चा में ब्रीथ एनलाइजर से चालकों का औचक निरीक्षण करने का फैसला लिया गया था। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चालकों को बस सौंपने से पहले नियमित रूप से उनकी जांच की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल नशे में ड्राइविंग का कोई मामला सामने नहीं आया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची…

    You Missed

    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    Giants finally signing veteran defensive tackle

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    Giants finally signing veteran defensive tackle

    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 9 views
    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया