लखनऊ- SGPGI में चेहरे की जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता:पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों और 3D इम्प्लांट से आंख की हड्डी की सफल सर्जरी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • SGPGI Lucknow: Successful Orbital Bone Surgery Using 3D Implants & Tech

लखनऊ- SGPGI में चेहरे की जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता:पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों और 3D इम्प्लांट से आंख की हड्डी की सफल सर्जरीलखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SGPGI में पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों से आंख की हड्डी का सफल पुनर्निर्माण का दावा। - Dainik BhaskarSGPGI में पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों से आंख की हड्डी का सफल पुनर्निर्माण का दावा।

SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने क्रैनियो-मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग ने उत्तर प्रदेश में पहली बार इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन, पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट (PSI) और ओ-आर्म इमे

.

पुरानी चोट से मरीज को दिख रही थीं दो-दो तस्वीरें

मरीज के चेहरे पर पहले गंभीर चोट लगी थी, जिससे आंख की हड्डी में जटिल विकृति हो गई थी। इसके कारण उसे लगातार एक चीज दो-दो दिखाई देती थी (डिप्लोपिया), चेहरे में असमानता आ गई थी और सामान्य काम करने में भी परेशानी हो रही थी।

ऑपरेशन के दौरान मिली रियल-टाइम गाइडेंस

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे मरीज की पहले की सीटी स्कैन इमेज और ऑपरेशन के दौरान की वास्तविक स्थिति का रियल-टाइम मिलान किया गया। इससे इम्प्लांट को बिल्कुल सही स्थान पर लगाने में मदद मिली।

मरीज के लिए खास 3D इम्प्लांट तैयार किया

सर्जरी में मरीज की 3डी इमेजिंग के आधार पर विशेष रूप से तैयार पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट (PSI) का उपयोग किया गया। इससे आंख की हड्डी की संरचना को उसकी प्राकृतिक बनावट के अनुरूप दोबारा बनाया गया।

ओ-आर्म तकनीक से ऑपरेशन के दौरान ही हुई जांच

सर्जरी पूरी होने से पहले ओ-आर्म इमेजिंग की गई, जिससे ऑपरेशन थिएटर में ही इम्प्लांट की स्थिति और रिकंस्ट्रक्शन की सटीकता की पुष्टि हो गई। इससे भविष्य में दोबारा सर्जरी की जरूरत की संभावना भी कम हो गई।

उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ तीन तकनीकों का संयुक्त उपयोग

SGPGI के अनुसार, यह उत्तर प्रदेश का पहला मामला है जिसमें इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन, ओ-आर्म इमेजिंग और पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट का एक साथ इस्तेमाल कर सेकेंडरी ऑर्बिटल वॉल रिकंस्ट्रक्शन किया गया है। यह उपलब्धि चेहरे की गंभीर चोटों के इलाज में नया मानक स्थापित करेगी।

अब प्रदेश में ही मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

संस्थान का कहना है कि अब चेहरे की गंभीर चोट, आंख की हड्डी की विकृति और चोट के बाद दोहरा दिखाई देने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अत्याधुनिक पुनर्निर्माण उपचार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

निदेशक ने टीम को दी बधाई

SGPGI के निदेशक पद्मश्री प्रो.आरके धीमन ने इस उपलब्धि पर पूरी सर्जिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान की नवाचार, सटीकता और बेहतर मरीज देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से भविष्य में भी मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

Hindi News Local Uttar pradesh Chitrakoot Chitrakoot News: Samajwadi Party Honours Teachers | SP Singh Patel शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानितचित्रकूट3 मिनट पहले…

मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement | Followers Warning मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन…

You Missed

Operación Cisne Negro

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
Operación Cisne Negro

शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

Yaxel Lendeborg dunking on girlfriend during basketball beatdown turns heads

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
Yaxel Lendeborg dunking on girlfriend during basketball beatdown turns heads

मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

Eagles-Commanders Week 8 injury report, with analysis

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Eagles-Commanders Week 8 injury report, with analysis

सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति