गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Accident News | Woman Dies After Saree Gets Stuck In Oil Mill

गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटीगोंडा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा के नवाबगंज थाने में रविवार रात करीब 10:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जवाहर चौक स्थित दयानंद स्कूल के सामने एक तेल चक्की में साड़ी फंसने से 35 साल की महिला लक्ष्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पति की गैरमौजूदगी में चला रही थीं तेल चक्की

लक्ष्मी अपने पति विजय की तेल चक्की पर सरसों की पेराई कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उस समय उनके पति मौके पर मौजूद नहीं थे और वह स्वयं मशीन चला रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी मशीन में फंस गई और देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं।

स्थानीय लोगों ने बचाने का किया प्रयास

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर लक्ष्मी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे दो बेटों कान्हा (15) गुप्ता और सात्विक (12) को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला स्वयं तेल पेराई कर रही थीं। इसी दौरान असावधानीवश उनकी साड़ी मशीन में फंस गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला