आगरा में 15 मिनट की बारिश से टेढ़ी बगिया जलमग्न:सड़क पर भरा पानी, सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत; घंटों लगा जाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Waterlogging News | CM Grid Work Causes Traffic Jam In Tedhi Bagiya

आगरा में 15 मिनट की बारिश से टेढ़ी बगिया जलमग्न:सड़क पर भरा पानी, सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत; घंटों लगा जामलवी किशोर | आगरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके में सोमवार दोपहर हुई कुछ देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य और अधूरी सीवर लाइन की खुदाई की वजह से सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। वहीं सड़क का एक हिस्सा बंद होने की वजह से पूरा ट्रैफिक एक ही लेन से गुजरा और इलाके में लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

सड़क पर बने गड्ढों में भर गया पानी

सीएम ग्रिड योजना के तहत इलाके में निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही सीवर लाइन की खुदाई भी अधूरी पड़ी है। सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग सका और हादसे का खतरा बढ़ गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए।

एक लेन से चला ट्रैफिक, लगा लंबा जाम

सीवर लाइन की खुदाई के कारण सड़क का एक हिस्सा पहले से बंद है। ऐसे में पूरा ट्रैफिक एक ही लेन से निकाला जा रहा है। बारिश के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे ग्राहक

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर जलभराव और कीचड़ की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ाई जा रही है। न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने नगर निगम से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि टेढ़ी बगिया में हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा फिर लगाई फांसी:झगड़े के बाद डेढ़ साल से मायके में थी पत्नी, बेटी के लिए कई बार मांगी माफी

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Man Commits Suicide After Family Dispute | Adam Pur News पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा फिर लगाई फांसी:झगड़े के बाद डेढ़ साल से मायके…

    बुलंदशहर में बेसहारा गायों की सेवा की पहल:वृद्ध गायों को सड़क पर छोड़ने के बजाय आश्रम पहुंचाने की अपील

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Gaushala Initiative | Umesh Pandit Appeals To Save Cows बुलंदशहर में बेसहारा गायों की सेवा की पहल:वृद्ध गायों को सड़क पर छोड़ने के…

    You Missed

    COVID is surging again. Here’s when home tests can still help

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    COVID is surging again. Here’s when home tests can still help

    पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा फिर लगाई फांसी:झगड़े के बाद डेढ़ साल से मायके में थी पत्नी, बेटी के लिए कई बार मांगी माफी

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा फिर लगाई फांसी:झगड़े के बाद डेढ़ साल से मायके में थी पत्नी, बेटी के लिए कई बार मांगी माफी

    Woman was killed on freeway after Uber driver ordered her out of car. Uber must pay $40 million

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    Woman was killed on freeway after Uber driver ordered her out of car. Uber must pay  million

    बुलंदशहर में बेसहारा गायों की सेवा की पहल:वृद्ध गायों को सड़क पर छोड़ने के बजाय आश्रम पहुंचाने की अपील

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    बुलंदशहर में बेसहारा गायों की सेवा की पहल:वृद्ध गायों को सड़क पर छोड़ने के बजाय आश्रम पहुंचाने की अपील

    New maps reveal odds of winter rain and snow across California

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    New maps reveal odds of winter rain and snow across California

    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी