'उर्फी जावेद ने लिए थे ₹1 लाख':CJP प्रोटेस्ट को लेकर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा, हमले को लेकर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Abhijeet Dipke Vs Influencer; Faizan Ansari Uorfi Javed Poonam Pandey | CJP Protest

‘उर्फी जावेद ने लिए थे ₹1 लाख’:CJP प्रोटेस्ट को लेकर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा, हमले को लेकर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत की18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने दावा किया कि दीपके से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया था। वहीं, उन्होंने उर्फी जावेद पर 1 लाख रुपए और पूनम पांडे पर 20 हजार रुपए लेने का भी आरोप लगाया।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में फैजान अंसारी ने कहा, ‘अभिजीत दीपके के अगेंस्ट आज मैंने दिल्ली डीसीपी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि मेरे ऊपर अभिजीत दीपके के लोगों ने हमला किया था। पुणे में मेरे ऊपर अटैक हुआ, औरंगाबाद में मेरे ऊपर अटैक हुआ। पहले से ही दो केस उसके खिलाफ फाइल हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस तुरंत अभिजीत दीपके को गिरफ्तार करे, ताकि आगे कोई भी दंगा-फसाद या कोई भी समस्या न हो सके।’

फैजान अंसारी मीडिया से बात करते हुए।फैजान अंसारी मीडिया से बात करते हुए।

वहीं, शिकायत में फैजान अंसारी ने लिखा, ‘मैं आज मुंबई से दिल्ली डीसीपी के पास कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की लिखित शिकायत करने आया हूं। अभिजीत दीपके एक पाकिस्तानी एजेंट है। उमर खालिद का समर्थक है, जिसने कहा था, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे।’ बॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज को अभिजीत दीपके ने पैसे देकर जंतर-मंतर बुलाया था।’

उसमें आगे लिखा, ‘उर्फी जावेद ने 1 लाख रुपए लिए थे और पूनम पांडे ने 20 हजार रुपए लिए थे। मैं यह चाहता हूं कि उमर खालिद की तरह अभिजीत दीपके को भी जेल होनी चाहिए। आप प्लीज तुरंत एफआईआर करके इसे जेल भेजो। अभिजीत दीपके देश का माहौल बिगाड़ रहा है और अगर इसे नहीं रोका गया, तो यह भारत में दंगे-फसाद भी करवा देगा।’

फैजान अंसारी की शिकायत।फैजान अंसारी की शिकायत।

फैजान ने तान्या के खिलाफ भी शिकायत की थी

फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अपने बयानों और पुलिस शिकायतों के कारण चर्चा में रहते हैं।

अक्टूबर 2025 में फैजान ने बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने तान्या पर लोगों को पैसों के लिए धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि तान्या ने ‘बिग बॉस’ शो में अपने परिवार और व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े सैकड़ों झूठ बोले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सोहेल खान, मृणाल ठाकुर और टाइगर श्रॉफ के साथ फैजान अंसारी की तस्वीरें।सोहेल खान, मृणाल ठाकुर और टाइगर श्रॉफ के साथ फैजान अंसारी की तस्वीरें।

खुशी मुखर्जी को ₹100 करोड़ का नोटिस भेजा था

साथ ही उन्होंने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के समर्थन में एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा था।

फैजान ने आरोप लगाया था कि खुशी ने सूर्यकुमार को लेकर जानबूझकर ऐसे बयान दिए, जिससे एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उनका कहना था कि ये बयान बिना किसी सबूत के और गलत नीयत से दिए गए हैं।

दरअसल, खुशी मुखर्जी ने दिसंबर 2025 में कहा था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके और सूर्यकुमार के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र: वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी

    वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • किशोर कुमार ने कार दफनाकर कई दिन शोक मनाया: ‘आनंद’ में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे

    'आनंद' में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:17Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट: घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी

    घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?: लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी; पति-भाषा पर भी तंज

    1:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Road Widening & Line Shifting In Padri Bazar गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से…

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow KGMU Sexual Abuse Case | Ramizuddin Dark Web Network Probe डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को…

You Missed

Huskies Open 2026-27 On Monday Night In Hartford – University of Connecticut Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
Huskies Open 2026-27 On Monday Night In Hartford – University of Connecticut Athletics

गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 9 views
No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 10 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप