सन्नी देओल बोले- 'भारत मेरी मां तो पाकिस्तान मौसी है':फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunny Deol Controversy | Actor Statement Pakistan Mausi Social Media Trolling

सन्नी देओल बोले- ‘भारत मेरी मां तो पाकिस्तान मौसी है’:फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947'  14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी - Dainik Bhaskarसनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को मौसी बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

दरअसल सनी से सवाल किया गया कि यह मूवी, जो पाकिस्तान में शूट की गई है, तो आप पाकिस्तान को एक देश या माहौल के तौर पर कैसे देखते हैं? क्या आप कुछ बताना चाहेंगे?

इस पर सनी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं हुई, बल्कि फिल्म हिंदुस्तान में ही शूट हुई है।

उन्होंने आगे कहा, “हम कोई ऐसी बातें नहीं करते, क्योंकि पूरा देश एक ही था। जैसे पापा ने कहा था कि मेरी मां (भारत) तो वो मेरी मौसी (पाकिस्तान) है, जो आप लोग अच्छी तरह से समझते हैं। हम सब एक तरह से हैं, तो कहीं न कहीं से जुड़े हुए हैं।”

सनी देओल के इस बयान पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की।

एक यूजर ने लिखा, “सनी देओल हर नए वीडियो से अपनी छवि को और नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

दूसरे ने कहा, “मुझे यह व्यक्ति बिल्कुल पसंद नहीं है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “पूरे परिवार को बर्बाद करने वाली मौसी वाली बात सही है।”

फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

‘बंटवारा 1947’ विभाजन की कहानी पर आधारित है

बता दें कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी हिंसा, विस्थापन और पारिवारिक संघर्ष से जूझ रहे एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल रविवार देर शाम पटना में स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने सनी देओल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया और गुरु घर की परंपराओं से अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लिया।

देखें तस्वीरें…

पटना साहिब गुरुद्वारे में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल।पटना साहिब गुरुद्वारे में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल।हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद।हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद।पटना साहिब गुरुद्वारे में सनी देओल को सम्मानित किया गया।पटना साहिब गुरुद्वारे में सनी देओल को सम्मानित किया गया।

गुरु इतिहास की जानकारी के साथ पूरा गुरुद्वारा घूमा

सनी देओल लगभग 20 मिनट तक गुरुद्वारा परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर साहिब के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया, गुरु इतिहास की जानकारी ली और श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया। उन्होंने गुरु का पावन प्रसाद भी ग्रहण किया।

दर्शन के बाद सनी देओल ने कहा कि गुरु के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति और आत्मिक सुकून का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया, “मेरा हमेशा से मन था कि जब भी बिहार आऊं, सबसे पहले तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद जरूर लूं। आज मेरा यह सपना पूरा हो गया।”

सनी देओल को सम्मानित किया गया।सनी देओल को सम्मानित किया गया।

………………….

सनी देओल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पिता धर्मेन्द्र को याद कर रो पड़े सनी देओल:’बंटवारा 1947′ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छलके आंसू; करण देओल, शबाना आजमी-जावेद अख्तर भी नजर आए

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल रो पड़े। इवेंट के दौरान डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र पर बात की जिसे सुनकर सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए। संतोषी ने कहा की धर्मेन्द्र जी ने आखिरी फिल्म भी बटवारा देखी थी। उन्होंने कहा था ये फिल्म हिट होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप: श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार

    श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 1 लाख रुपए लेने के दावे पर भड़कीं उर्फी जावेद: इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी को लेकर कहा- यह मीडिया-हंग्री इंसान है, मुझे ट्रांसजेंडर कहा था

    इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी को लेकर कहा- यह मीडिया-हंग्री इंसान है, मुझे ट्रांसजेंडर कहा था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:14Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट: घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी

    घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow KGMU Sexual Abuse Case | Ramizuddin Dark Web Network Probe डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को…

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे…

You Missed

‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
‘Star Trek’ Star Gates McFadden Pays Tribute to Patrick Stewart: His Portrayal of Jean-Luc Picard Gave People Hope Around the World

डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
डार्क वेब से अपने साथियों के संपर्क में था रमीजुद्दीन:टास्क देकर महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था, केजीएमयू के बाद पीजीआई की तरफ जाएगी जांच

No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 8 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 10 views
Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा