टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सामने बलीनो में की तोड़फोड़, कारें थाने पहुंचीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Tank Chauraha Accident | SUV Drivers Vandalize Baleno Drama

टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सामने बलीनो में की तोड़फोड़, कारें थाने पहुंचींमेरठ47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे में क्षतिग्रस्त एक कार। - Dainik Bhaskarहादसे में क्षतिग्रस्त एक कार।

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में टैंक चौराहे के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई

.

दो तस्वीरें देखें…

पुलिस से नोकझोंक करता एक पक्ष।पुलिस से नोकझोंक करता एक पक्ष।विवाद के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।विवाद के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसा एसयूवी-300 और बलीनो कार के बीच हुआ। एसयूवी में सम्राट पैलेस निवासी अंश अपने दोस्त के साथ सवार थे। दोनों कंकरखेड़ा की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी कार गंगानगर निवासी निशांत सिंह की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे।

टक्कर के बाद एसयूवी सवार युवक बलीनो चालक से उलझ गए और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। आरोप है कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में दूसरी कार में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर रजबन चौकी प्रभारी मानसिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभाला।

ट्रैफिक पुलिस के सामने कर दी तोड़फोड़ प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि एसयूवी सवार युवकों ने मौके पर मौजूद लोगों से भी अभद्रता की। इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस के सामने ही बलीनो कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हंगामा बढ़ने के कारण टैंक चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और कंटेनर भी फंस गए।

क्रेन बुलाकर हटाई गईं कारें पुलिस ने मौके की स्थिति संभालने के बाद क्रेन मंगाई। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाकर कब्जे में लिया गया और सदर बाजार थाने भिजवा दिया गया। पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में हादसे के दौरान दोनों वाहनों की तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रथमदृष्टया एसयूवी सवार युवकों की गलती अधिक प्रतीत हो रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Singer Video; Sadhu Tiwari PM Modi Bhajan Clubbing Photos | Parvati Song कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग…

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj UP DElEd 3rd Semester Exam Concludes | 1.65 Lakh Candidates Appeared डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से…

You Missed

It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Channel Finder: Tulsa

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
Channel Finder: Tulsa

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन