सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sohail Khan Weight Loss Statement | Actor Reveals Diet Secret

सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने हाल ही में अपने बदले लुक और वजन घटाने को लेकर चल रही अटकलों पर सफाई दी है। रिएलिटी शो ‘द अलायंस’ की पार्टी में उनका काफी कम वजन देखकर लोग ओजेम्पिक जैसी दवाइयां और फैट बर्नर इस्तेमाल करने के कयास लगा रहे थे।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोहेल ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि शो के दौरान पेट खराब होने और सेहत बिगड़ने की वजह से उन्होंने अपने खान-पान पर कंट्रोल किया, जिससे उनका करीब 12 किलो वजन कम हुआ है।

सोहेल की नई और पुरानी तस्वीर। उन्होंने करीब 12 किलो वजन घटाया है।सोहेल की नई और पुरानी तस्वीर। उन्होंने करीब 12 किलो वजन घटाया है।

शुरुआती हफ्ते में पेट खराब हुआ, घबराहट महसूस हुई सोहेल खान ने बताया कि ‘द अलायंस’ उनका पहला रिएलिटी शो था। शुरुआत में उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया (घबराहट) महसूस हुई थी। घर में आने के पहले ही हफ्ते में उनके पेट की तकलीफ बढ़ गई, जिससे परेशानी काफी ज्यादा हो गई थी।

तबीयत खराब होने के बावजूद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनका काफी ख्याल रखा और सपोर्ट किया। इसी वजह से वे शो में पांच हफ्ते तक टिक पाए।

रिएलिटी शो 'द अलायंस' की पार्टी में सोहेल का लुक।रिएलिटी शो ‘द अलायंस’ की पार्टी में सोहेल का लुक।

टास्क में हिस्सा लेने के लिए डाइट पर कंट्रोल किया बीमारी के बाद सोहेल ने अपने खान-पान में काफी बदलाव किया। वे शो में मिलने वाले टास्क और चैलेंजेस में पूरी तरह हिस्सा लेना चाहते थे।

सोहेल ने साफ किया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए किसी तरह की दवा या फैट बर्नर का सहारा नहीं लिया। उन्हें बस अपनी डाइट पर कंट्रोल करने की जरूरत थी ताकि वे आखिरी दिन तक शो का हिस्सा बने रह सकें।

सलमान के आने पर 12 किलो वजन घटने की बात कही थी ‘द अलायंस’ शो के दौरान जब सोहेल के भाई सलमान खान वहां पहुंचे थे, तब भी उनके ट्रांसफॉर्मेशन की बात हुई थी। उस दौरान सोहेल ने बताया था कि उन्होंने करीब 12 किलो वजन कम कर लिया है।

हाल ही में रैप-अप पार्टी में उनका स्लिम लुक देखकर फैंस हैरान रह गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ओजेम्पिक जैसी दवाओं के इस्तेमाल के कयास लगने लगे थे।

ये खबर भी पढ़ें

रियलिटी शो ‘अलायंस’ में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से सीमा को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी कर सुर्खियों में आए; ट्रोलर्स को भी फटकारा

    Hindi News Entertainment Bollywood Javed Akhtar Slams Pakistan President Zardari Over Hindu Controversy पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी…

    अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

    Hindi News Business Amitabh Bachchan Mumbai Property Deal | Andheri West Floor Rent Income अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन…

    You Missed

    पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी कर सुर्खियों में आए; ट्रोलर्स को भी फटकारा

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 3 views
    पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी कर सुर्खियों में आए; ट्रोलर्स को भी फटकारा

    Kingdom Hearts’ 25th Anniversary Celebration Takes On Tragic Meaning

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 3 views
    Kingdom Hearts’ 25th Anniversary Celebration Takes On Tragic Meaning

    अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 3 views
    अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

    Kyle Richards Cries Over Mauricio Umansky’s Anniversary Text

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 4 views
    Kyle Richards Cries Over Mauricio Umansky’s Anniversary Text

    सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 6 views
    सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली

    Witney Carson Opens Up About Her Secret Melanoma Battle During DWTS Journey

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 6 views
    Witney Carson Opens Up About Her Secret Melanoma Battle During DWTS Journey